Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 8, 2021

प्रदीप शर्मा ने किया गौठानों का निरीक्षण,महिला स्व सहायता समूहों के कार्यो की प्रशंसा, वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता का रखें विशेष ख्याल



मोहम्मद अजहर हन्फी की रिपोर्ट 

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (8 जुलाई 2021):- मुख्यमंत्री के योजना नीति,कृषि एवं ग्रामीण विकास सलाहकार प्रदीप शर्मा ने आज जिलें के विभिन्न गौठानों का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने विकासखण्ड पलारी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिनभट्टा एवं विकासखण्ड सिमगा के अंतर्गत ग्राम पंचायत केशली के गौठानों का निरीक्षण करतें हुए महिला स्व सहायता के कार्यो की प्रशंसा की। इस दौरान खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य,रमेश धृतलहरे, सुमित्रा धृतलहरे हरिनभट्टा के सरपंच सुखदास बंजारे,केशली के सरपंच वीणा वर्मा गौठान समिति के अध्यक्ष जयंत कुमार,अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की उपस्थित रहे। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट टांके,पैकेजिंग वर्मी खाद की गुणवत्ता का सूक्ष्म अवलोकन किया। इसके साथ ही चारागाह एवं बाड़ी का जायजा लिया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को वर्मी टांके में सुधार,चारागाह में शीघ्र नये नेपियर घास तथा मक्का लगाने के निर्देश दिए हैं। गौठान में उन्होंने महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों के साथ चर्चा कर उनके स्वरोजगार के बारे में जाना। हरिनभट्टा गौठान में महारानी लक्ष्मी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सविता पटेल ने बताया कि 782 क्विंटल खाद बन गया है। जिसे सोसायटी के डिमांड के अनुसार उठाव कराया जा रहा है। अभी तक हमें कुल 1 लाख 58 हजार रूपए समूह को प्राप्त हो चुका है। पूरे खाद की बिक्री होने पर 2 लाख 55 हजार रुपये का  शुद्ध लाभ होगा। उन्होंने आगें कहा समूह में 11 महिला जुड़ी हुई है। सभी की आर्थिक स्थिती में सुधार हो रही है।चरवाहा शत्रुहन यादव ने बताया की गोबर बेचकर 22 हजार रुपए की अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो चुका है। इस पर श्री शर्मा ने प्रशंसनता जाहिर करतें हुए कहा गौठान एवं गौधन न्याय योजना आर्थिक समृद्ध की राह को आगें बढ़ा रहा है। ग्राम केशली में महिला स्व महिला समूहों के प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती देशना भवसर ने श्री शर्मा को बताया कि गाँव में कुल 11 महिला समूह कार्यरत है। समूह की महिला स्वरोजगार हेतु महानदी वनिता शेड में ही प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वालंबन की तरफ बढ़ रहे। उन्होंने आगें कहा मैं ज्योति महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी हूं। हमारे समूह में कुल 10 महिला है जो कि स्कूल बैग बनाने का कार्य करतें है। इससे 16 हजार की आमदनी अभी तक हुई है। गाँव में जय महामाया समूह गौठान में वर्मी कंपोस्ट का कार्य कर रही है। अब तक इस समूह द्वारा 630 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट का निर्माण सहित पैकेजिंग कर उन्हें सोसायटी में विक्रय कर चुकें है। स्व सहायता समूह को इससे लगभग 2  लाख 6 हजार रुपये की प्राप्ति होगा।

        वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता का रखें विशेष ख्याल उन्होंने प्रवास के दौरान जिला पंचायत सभागार में कृषि,पंचायत,उद्यानिकी एवं पशुधन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलें में गौठानो का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो गया है। अब हमें इसे स्व रोजगार के केंद्र में बदलतें हुए गौठान समिति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगें बढ़ना है। खाद निमार्ण के समय वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें। उच्च गुणवत्ता वाले खाद की मांग बाजार में सर्वाधिक है। बैठक में कलेक्टर सुनील कुमार जैन भी विशेष रूप से उपस्थित  रहें। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सीईओ सुरेश कंवर,पंकज देव तहसीलदार कुणाल पांडेय उपसंचालक कृषि संत कुमार पैकरा,उपसंचालक पशुधन विकास डॉ एस पी सिंह,उद्यानिकी विभाग से वट्टी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण सहित सहित बड़ी सँख्या में जनप्रतिनिधि, गांव के नागरिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।




सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309






जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇


......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad