Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 27, 2021

बीजेपी द्वारा समूचे प्रदेश में एक साथ 90 विधानसभा क्षेत्र में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई।

 


सूरजपुर - 27/07/2021,प्रदेश सरकार के किसान विरोधी नीतियों व प्रदेश में व्याप्त खाद संकट, अघोषित बिजली कटौती सहित कई मुद्दों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जिले के प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के देवनगर व भटगांव विधानसभा क्षेत्र के भैयाथान में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। तथा महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया|भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर समूचे प्रदेश में एक साथ 90 विधानसभा क्षेत्र में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई। देवनगर में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने प्रदेश की भूपेश सरकार के किसान विरोधी नीतियों पर जमकर हमला बोला उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश के अन्नदाता किसान को बेवजह परेशान कर रही है। 

किसानों को झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई कांग्रेस अब पीठ दिखाकर भागती दिख रही है, किसान खाद की कमी  के कारण धान की खेती नही कर पा रहे हैं। प्रदेश के किसानों को वर्मीकम्पोस्ट खाद के नाम पर जबरन मिट्टी गोबर ऊंचे दाम पर बेचा जा रहा है। सरकार की लापरवाही के कारण संग्रहण केन्द्रों हजारों टन धान खुले आसमान में बरसात की पानी में भीग कर सड़ गया| उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कृषि बिल लाकर किसानों के हित में बड़ा काम किया है। अब किसान अपनी उपज कही भी बेचने को स्वतंत्र है लेकिन प्रदेश सरकार किसानों को खेती करने से रोकने के लिए तरह तरह उपक्रम कर रही है तथा छत्तीसगढ़ जिसकी पहचान मेहनत किसान व धान के कटोरा के रूप में होती थी धान का रकबा घटाने कई स्तर पर गलत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़ा है तथा यह लडाई सड़क व सदन तक लड़ेंगे हम महामहिम राज्यपाल महोदय से मांग करते हैं, कि सरकार को निर्देशित कर किसानों के हितों की रक्षा की जाए वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है किसानों को धान बेचने से रोकने के लिए कभी बारदाना की कमी, कभी रकबा घटाकर किसान को अपना उपज बेचने से रोका गया|अब सरकार सोसायटी में खाद की किल्लत कर किसानों को परेशान कर रही है जबकि खुले बाजार में व्यापारी ऊंचे दाम पर खाद बेंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान कांग्रेस को सत्ता में लाया है तो हटाने की भी ताकत रखता है। सभा को जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह, भूलन सिंह मरावी ,जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता व भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता ने संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों की खेती बरबाद हो रही है पूरे प्रदेश में खाद की किल्लत, अघोषित बिजली कटौती से किसान त्रस्त हैं|  श्री गुप्ता ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकार की जानकारी में बडे़ पैमाने पर धर्मांतरण का काम चल रहा है तथा एक वर्ग विशेष द्वारा जशपुर में शिवलिंग तोडकर धार्मिक भावनाएं आहत की गई लेकिन आज तक आरोपियों पर कठोर कार्यवाही नहीं किया गया| किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकरण साहू ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर कोसा तथा प्रदेश की किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प लेने का आह्वान किया |कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री कपिल पाण्डेय व आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री अशोक यादव ने किया|इस अवसर पर  , जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, जिला मिडिया प्रभारी शशि तिवारी,जिला पंचायत सदस्य अजय श्याम सिंह,भाजपा जिला मंत्री श्यामा पाण्डेय, संदीप अग्रवाल, शशि कांत गर्ग, शंकर जिंदिया, दुर्गा शंकर जायसवाल,रामबिलास साहू, रामनिवास साहू, रामरतन साहू, शांति सिंह, बद्रीविशाल राजवाड़े, अरूण राजवाड़े, राजेश्वर तिवारी, रामरतन सिंह, मण्डल अध्यक्ष अजय अग्रवाल,सुरेन्द राजवाड़े, लीलू गुप्ता, रामशिरोमणि साहू ,जगमोहन सिंह, नागेश्वर तिवारी, सागर सिंह,ब्रजेश शर्मा, सतीश तिवारी, रितेश जायसवाल,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष हृदय राजवाड़े, अमरजीत राजवाड़े, शिवशंकर साहू, सुरेन्द्र साहू, सन्त साहू, फुलेश सिदार, सतेन्द्र राजवाड़े,नारायण विश्वकर्मा, युवामोर्चा दुर्गा गुप्ता,यशवंत सिंह, देव गुप्ता,नितेश सोनी, छोटू साहू,राजेश साहू, दौलत सिंह, कृष्ण कांत जायसवाल, सैयद रजा,सुनील साहू, किशन देवांगन, श्यामसुंदर राजवाड़े,सुमित, उपेन्द्र,दीपक मुंगेरी, बाबूलाल प्रजापति, मुकेश गुप्ता, जयप्रकाश, आलोक गुप्ता, अनंजय देवांगन, बलजीत साहू,हुसैन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad