Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 27, 2021

पिथोरा___किसानों का खाद बेचकर सरकार भ्रष्टाचार कर रही, न्याय का नारा लगाने वाले अन्याय कर रहे- शंकर

 



भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर पूरे छत्तीसगढ़ के हर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं किसानो की समस्या को लेकर धरना दिया

इसी कड़ी में बसना विधानसभा के मुख्यालय शहीद वीरनारायण सिंह चौक में किसान मोर्चा के नेतृत्व में बसना विधानसभा के पाँचो मंडल के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गण कार्यक्रम के प्रमुख वक्ताओं जिसमें पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा एवं ज़िला मुंगेली संगठन प्रभारी शंकर अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी,पूर्व क्रेडा अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा,किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल,वरिष्ठ भाजपा नेता शतीश अग्रवाल,सतपाल छाबड़ा,सरिंदर सिंह मन्नु,जितेंद्र त्रिपाठी,वृंदावती पाड़े,किरण अग्रवाल,पीयूष मिश्रा,विक्की सलुजा मंचासीन थे।



धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए ओजश्वी वक्ता शंकर अग्रवाल ने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है और कांग्रेस सरकार ऑनलाइन पोर्टल में गलत जानकारी देकर किसानों के नाम से खाद बेचकर भ्रष्टाचार कर रही है। अब होगा न्याय का नारा लगाने वाले,किसानों के साथ अन्याय कर रहें हैं। आज छत्तीसगढ़ का प्रत्येक किसान शासन की कुनीति से परेशान है,अपने अधिकार के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहें है लेकिन उनकी चीख-पुकार सरकार तक नहीं पहुँच रही।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के ढाई साल के कार्यकाल में पूर्ण रूप से विफल है, न ही किसानों का पूर्ण रूप से कर्जा माफ हुआ है और न ही किसानों का धान खरीदी का एक मुश्त 2500 रू. प्रति क्विंटल का भुगतान किया गया है और बिजली हाफ करने की बात कहे तो बल्कि प्रदेश में पूरी तरह बिजली साफ हो गई है।

पूर्व क्रेडा अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा ने कहा कि किसानों का न पर्याप्त खाद मिल रहा है और न ही खाद्य का भण्डारण है। जब से कांग्रेस की सरकार आयी है तब से किसान अपने अधिकार के लिए आंदोलन ,धरना प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस की सरकार को जगाने का काम कर रही है।

किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल ने कहा की छात्तीसगढ की भुपेश सरकार के ढाई वर्ष पूर्ण हो चुके है सरकार कि उल्टी गिनती अब चालू हो गयी है आने वाले चुनाव में इस निक्कामी किसान विरोधी सरकार को हम सब उखाड़ फेकेंगे इसी बात का आज हम सब संकल्प लेके जाएँगे।


उक्त कार्यक्रम को ज़िला उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी,सुवर्धन प्रधान,सतपाल सिंह छाबड़ा,अखिलेश भोई,भगत राम वधवा,नरेश सिंघल,जगदीश प्रधान,पीयूष मिश्रा,विक्की सलुजा सहित अन्य नेताओ ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल तथा आभार प्रदर्शन ओमप्रकाश चौधरी ने किया।

बसना विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आज भाजपा कार्यकर्ता आज उपस्तिथ हुए

जिसमें प्रमुख रूप से पाँचो मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,नरेश सिंघल,अंबु पटेल,कृष्णकुमार साहू,माधव साव,प्रियरंजन कोसरिया,विरेंद्र तिवारी,महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल,भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष कामेश बंजारा,जिला कोषाध्यक्ष विकास वधवा,मुकेश जोशी,पुरशोत्तम घृतलहरे,नंदकिशन साव,आकाश सिन्हा, नरेंद्र यादव,मिठू अग्रवाल,मनोज अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल,कमलेश डड़सेना,महेन्द्र सिंह अरोरा,अजय पटेल,मुज्जमिल कादरी,रणवीर सिंह सलूजा,मुकेश परमार,अरविंद मिश्रा,नवीन साव,विजय राज पटेल,अजय डडसेना,दुर्गेश सिन्हा,गोविंद साहू,कमलेश डडसेना,अजय पटेल,प्रतीक बोस,हेमंत जाधव,एवं अनेकों भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (सीएनआई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथोरा)

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad