Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 8, 2021

कलेक्टर ने छुरिया पहुंच तहसील, स्वास्थ्य विभाग, व हाईस्कूल का किया औचक निरीक्षण ।

तहसील न्यायालय में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा के लंबित प्रकरणों पर गहरी नाराजगी जाहिर की।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल निर्माण संबंधी निरीक्षण कर भव्य निर्माण करने की बात कही।

छुरिया-ताहिर खान:- जिला कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने विकासखंड छुरिया के तहसील न्यायालय में प्रकरणों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने छुरिया तहसील कोर्ट में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा के लंबित प्रकरणों पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति ऐसी उदासीनता एवं बहानेबाजी नहीं चलेगी। उन्होंने तत्परता एवं सक्रियतापूर्वक तहसील कोर्ट के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटवारी प्रतिवेदन के लिए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। आम जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भटकना ना पड़ें। 

सरल प्रक्रिया के अनुरूप उनका कार्य करें। पटवारियों को एक निर्धारित दिन तहसील कोर्ट में बुलवाकर उनके अपने हल्के के प्रकरण का प्रतिवेदन देने के लिए कहें और पंजी संधारित करें। कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्वयं पक्षकारों से बात की और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फौती दुरूस्त करने के कार्य में विलंब नहीं होना चाहिए। विधिवत पक्षकार को सूचना होना जरूरी है। कलेक्टर ने बंटवारा के अंतर्गत खाता विभाजन के प्रकरणों की बारीकी से जांच की। उन्होंने लोक सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया और वहां आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं के लिए जनसामान्य से शासन द्वारा निर्धारित राशि ही लें। इसकी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ईमानदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत आने वाले सभी प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री सिन्हा ने राजस्व विभाग के कार्यों में दक्षता एवं कार्यकुशलता लाने तथा निर्धारित समयावधि में कार्यों को पूरा करने के लिए जांच दल का गठन किया है। सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के राजस्व न्यायालयों में दण्ड एवं लंबित प्रकरणों का निरीक्षण तथा राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों के कार्य संपादन के संबंध में जांच करने के लिए जांच दल का गठन किया गया है।  कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को निर्देशित किया है कि निरीक्षण के दिन हल्का पटवारियों एवं तहसील में पदस्थ सभी राजस्व निरीक्षकों को तहसील कार्यालय में राजस्व अभिलेख सहित उपस्थित रहने कहा है। वहीं नगर पंचायत छुरिया स्थित हाईस्कूल का निरीक्षण कर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के निर्माण संबंधी बच्चों के लिए भव्य स्कूल बनाने की बात कहते हुए उदाहरण के तौर पर डी.पी.एस. व युगांतर पब्लिक स्कूल के तर्ज पर बनाने की बात कही गई। वहीं छुरिया विकासखंड के निरीक्षण के दौरान इस अवसर पर एसडीएम हितेश पिस्दा, जनपद सीईओ प्रतीक प्रधान एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad