Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 8, 2021

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का निधन , तीन दिनों का राजकीय शोक

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

शिमला -- हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह( 87 वर्षीय) का लम्बी बीमारी से जूझने के बाद मल्टी आर्गनफेलियर के कारण इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में निधन हो गया। कोविड -19 के बाद की जटिलताओं से लगभग तीन महीने की लम्बी लड़ाई के बाद उन्होंने दुनियां को अलविदा कहा। इससे पहले कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें 13 अप्रैल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था , कोरोना से उभरने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। वे 11 जून को दोबारा कोरोना संक्रमित हो गये थे , दूसरी बार भी उन्होंने कोरोना को मात दी। इसके बाद सोमवार को दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें आईजीएमसी में भर्ती कराया गया जहां पिछले दो दिनों से वे वेंटिलेटर पर बेहोशी की हालत में उपचाराधीन थे। वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री , नौ बार विधायक और पांच बार सांसद चुने गये थे। वर्तमान में वे सोलन जिले के अरकी से विधायक थे। उन्होंने छह दशकों तक हिमाचल प्रदेश के जनताओं की सेवा की है। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

राष्ट्रपति - प्रधानमंत्री ने जताया शोक 

महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश भर के तमाम नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। देश के राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर वीरभद्र सिंह के निधन पर संवेदना जताते हुये कहा है कि उन्हें बेहद दुख है। वीरभद्र सिंह को हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता के लिये जाना जाता था। इससे पहले पीएम मोदी ने टवीट कर लिखा कि वीरभद्र सिंह ने अपने अपनेे राजनीतिक सफर में अनुभव से हिमाचल प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभायी है। उनके निधन से दुख हुआ है , भगवान दिवंगत आत्‍मा को शांति प्रदान करे।

तीन दिन का राजकीय शोक 

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में आठ जुलाई से दस जुलाई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। शोक के दौरान प्रदेश में कोई सरकारी मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम नहीं होंगे। कांग्रेस सहित भारतीय जनता पार्टी ने भी दस जुलाई तक अपने सभी कार्यक्रम स्‍थगित कर दिये हैं। 

रिकार्ड मुख्यमंत्री 

सबसे अधिक समय तक हिमाचल का मुख्यमंत्री रहना का रिकॉर्ड वीरभद्र सिंह के ही नाम है। वे छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे। वे ऐसे नेता है जिन्होंने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम किया है।

बताते चलें कि पूर्व सीएम वीरभद्रसिंह की पार्थिव देह आज अस्पताल से लाकर उनके निजी आवास होली लॉज में रखा गया है। हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय , मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और सरकार के कई मंत्री , विधायकों ने भी होली लॉज में वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के सदस्‍यों के प्रति संवेदना प्रकट की। 

अंतिम संस्कार शनिवार को 

कल सुबह नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में लोग दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद पार्थिव देह को शिमला में कार्ट रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ‘राजीव भवन’ ले जाया जायेगा जहां दोपहर बारह बजे से एक बजे तक उनके दर्शन किये जा सकेंगे। उसके बाद दोपहर एक बजे सड़क मार्ग से रामपुर बुशहर ले जाया जायेगा। रामपुर के पदम पैलेस में परसों सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक सिंह के अंतिम दर्शन हो सकेंगे तथा तीन बजे उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जायेगी।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad