Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 26, 2021

कलेक्टर ने किया नगर में स्थित गढ़कलेवा का निरीक्षण, मेन्यू में व्यजनों की संख्या बढ़ाने दिए निर्देश।


सूरजपुर - 26 जुलाई 2021,  कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज नगर में स्थित गढ़कलेवा के व्यवस्थाओ का निरीक्षण कर जायजा लिया। जहां उन्होने गढ़कलेवा मे लक्ष्मी स्व सहायता समूह द्वारा बनाये जा रहे व्यंजनो की जानकारी ली। महिला स्व सहायता समूह की महिलाओ ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुर्मी, चिला, फरा, मुंगेड़ी, बड़ा, गुलगुला सहित अन्य स्थानीय पकवान बनाये जाने की जानकारी दी। कलेक्टर ने समूह को अन्य पकवानों को भी मेन्यू में जोड़ने कहा है।

 जिससे समूह को अधिक लाभ का अर्जन हो सके।कलेक्टर ने गढ़कलेवा में वाॅस रुम, राजपथ शौचालय, पानी की निरंतर व्यवस्था के लिए पाईप लगाने निर्देश दिए। उन्होने ने बच्चो के लिए गार्डन की व्यवस्था कर फिसलपट्टी, जम्पिंग हाट की व्यवस्था करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने लाईटिंग व्यवस्था, सीमेन्ट शेड का निर्माण करने, म्यूजिक सिस्टम एवं गार्डनिंग घास लगाने के निर्देशित किया। गार्डन में फूल लगाकर साफ-सफाई की व्यवस्था निरंतर रखने कहा। इस दौरान उन्होने महिला स्व सहायता समूह से चर्चा कर गुणवत्ता युक्त  पकवान बनाने प्रोत्साहित किया जिससे आमदनी में वृद्धि हो सके।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, डीपीओ श्री चन्द्रबेस सिसोदिया, श्रमपदाधिकारी श्री घनश्याम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad