Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 26, 2021

मीराबाई चानू को मणिपुर सरकार ने एडिशनल एसपी बनाया

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


मणिपुर  -- टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू को मणिपुर सरकार ने एडिशनल एसपी नियुक्त किया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने घोषणा की कि राज्य सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू को मणिपुर पुलिस में एडिशनल एसपी (स्पोर्ट्स) के पद पर तैनात करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घोषणा की है  कि मीराबाई चानू को राज्य सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपये की राशि दी जायेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले राज्य के सभी एथलीट्स को 25-25 लाख रुपये पुरस्कार के तौर पर दिये जायेंगे। मीराबाई के दिल्ली लौटते ही एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। मीराबाई चनू के लिये एक और अच्छी खबर है कि उनका पदक गोल्ड मेडल में बदल सकता है। दरअसल चीनी खिलाड़ी होऊ झिऊई पर डोपिंग का शक है। टोक्यो में भारतीय समूह में एक संदेश है कि होउ जिहूई का परीक्षण किया जा रहा है। अगर टोक्यो ओलंपिक के महिला भारोत्तोलन (49 किग्रा) में मीराबाई का पदक स्वर्ण में तब्दील हो जाता है , तो ओलंपिक के इतिहास में भारत के नाम व्यक्तिगत स्पर्धा में यह दूसरा स्वर्ण पदक होगा। दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने भारत को पहला स्वर्ण पदक (बीजिंग 2008) दिलाया था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad