Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 8, 2021

ऑक्सीजन की कमी कोरोना के समय ज्यादा महसूस की गई : राजेंद्र शर्मा

 

अधिक से अधिक पेड़ लगाने से होगी ऑक्सीजन की पूर्ति

बेमेतरा। मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा एवं भाजपा बेमेतरा शहर मण्डल के द्बारा संयुक्त रूप से डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के स्मृति पर पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन भाजपा कार्यालय बेमेतरा में किया गया। जँहा डॉ मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के पश्चात कोबिया स्थित तालाब में वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा राजेन्द्र शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान, महिला मोर्चा जिला सह प्रभारी सुशीला धीवर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीलता वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा,महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय एवं मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू सम्मलित हुए। 

श्री शर्मा ने कहा कि मनुष्य का जीवन वृक्ष के बिना संभव नहीं है। पर्यावरण के संतुलन बनाये रखने में पेड़ो की अहमियत काफी है। ऑक्सीजन की आवश्यकता को कोरोना के समय काफी महसूस की गई। कोरोना महामारी काल के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। ऑक्सीजन का एक अहम स्रोत वृक्ष है इसलिए हमें पर्यावरण के प्रति सजग रहकर अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करते हुए इस बरसात के मौसम अधिक से अधिक पेड़ लगा कर ऑक्सीजन की कमी को दूर कर सकते है। 

जिला महामंत्री दीवान ने कहा कि मानवता की रक्षा के लिए पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना भी हम सभी मानव जाति का धर्म है। इसलिए हम सभी से अपील करते है कि आप सभी परिवार के प्रत्येक सदस्य के संख्या के हिसाब से वृक्ष लगाएं।

श्रीमती धीवर ने कहा कि महिलाएँ पर्यावरण के संरक्षण में हमेशा से आगे रही हैं। समाज़ में पर्यावरण संरक्षण में उनका प्रमुख़ योगदान है। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने संगठन की संरचना की जानकारी दी तो वही संचालन जिला महामंत्री मधु रॉय ने किया।



इस दैरान प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका निशा चौबे, पूर्व भाजयूमो जिलाध्यक्ष विकास घरडे, मधु राजपूत, सजनी यादव, सावित्री रजक, रीना साहू, प्रमिला, कल्याणी साहू, राधा सिन्हा, तारकेश्वरी सोनकर, रूखमणी, खेमिन बाई, तारण राजपूत, योगेंद्र वर्मा, प्रणय दीवान, विवेक दीवान, युगल पाटिल, निखिल साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad