*बालको हुआ लहूलुहान.. हाईवा ने बाइक सवार को ठोका.. हादसे में एक की मौत..*
कोरबा:- बालको थाना अंतर्गत रूमगड़ा मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के होते ही बस्तीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है और मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर बस्तीवासियों ने मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर दिया है। कुछ दूर में ही हाईवा को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है। घटना की सूचना पाते ही बालको पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जामबाहर निवासी लखन कंवर शादी के कार्यक्रम से वापस घर लौट रहा था। घर के करीब ही पहुंचने वाला था। की बाइक में सवार लखन कवर की बेटी व बेटे सहित लखन कवर को हाईवा ने अपने चपेट में ले लिया लखन कवर के बेटी को गंभीर चोट लगी हुई है। वहीं लखन कवर के बेटे सुरक्षित है। आपको बता दें कि बालकों से रूमगड़ा मार्ग अत्यंत ही खतरनाक खस्ताहाल रोड है। यहां रोड के बीचो में शायरियां निकले हुए दिखाई पड़ेंगे झज्जर रोड के झज्जर रोड के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है एक दिन पहले ही रोड को लेकर शिवसेना ने चक्का जाम किया था। जिस पर बालको ने आश्वासन दिया था। देखने वाली बात होगी की इस रोड में खूनी खेल कब तक चलता रहेगा।
जिला ब्यूरो कोरबा से
बुधेश्वर चौहान
9893420279



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.