Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 9, 2021

SP ने किया शहरी थानों का औचक निरीक्षण..

 

SP ने किया शहरी थानों का औचक निरीक्षण.. किया गया।

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाने, चौकी में अपने समस्या लेकर आये हुए फरियादियों से पुलिस अधीक्षक द्वारा सीधा बात चीत और संवाद

कोरबा।नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आज शहर के थाना, चौकी और पुलिस सहायता केंद्रों का सघन निरीक्षण किया।इसी कड़ी में थाना कोतवाली, चौकी रामपुर, चौकी सीएसईबी, साइबर थाना रामपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाने, चौकी में अपने समस्या लेकर आये हुए फरियादियों से पुलिस अधीक्षक द्वारा सीधा बात चीत और संवाद स्थापित करते हुए उनकी थाना आने के प्रयोजन और समस्याओं से रूबरू हुए और उनके फरियादों का शीघ्र निराकरण करने हेतु थाना चौकी प्रभारियो निर्देशित किये गए।
इस दौरान उन्होंने थाने के अद्यतन स्थिति में और सुधार लाने, गुंडा, बदमाश, असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर सतत निगरानी रख अपराध नियंत्रण करते हुए सभी प्रकार के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किये एवं थाने के प्रभारियों एवं विवेचकों को अपने कार्य पद्धति में कार्यकुशलता, गंभीरता और कसावट लाते हुए निरंतर सुधार लाकर शीघ्रता पूर्वक प्रत्येक मामलों की गंभीरता से निकाल करने हेतु निर्देशित किये। थाना, चौकी, और पुलिस सहायता केंद्र प्रभारियो को अपने अपने क्षेत्र के बीट सिस्टम को और दुरुस्त एवं मजबूत करते हुए क्षेत्र में सतत रूप से सघन पेट्रोलिंग करते हुए अपराधियों पर कड़ी नजर रखने हेतु हिदायत दिए गए। वही थाने के अधिकारियों और कर्मचारियों को बीट की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने और अपने अपने क्षेत्र के जनता से सदैव बेहतर संबंध रखते हुए संवाद बनाये रखने निर्देशित किये।उनके द्वारा निरीक्षण के दौरान थाने के मालखानो में रखे हुए सामानों का शीघ्रता से भौतिक सत्यापन करते हुए उसका सही तरीके से रखरखाव करने हेतु निर्देशित किये गए। सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और कारोबार में संलिप्त अपराधियों निरंतर और पैनी नजर रखकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए।। 


*जिला ब्यूरो बुधेश्वर चौहान की खबर*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad