Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 26, 2021

कांग्रेसजनो ने विधायक वृहस्पति सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा।


सूरजपुर - 26/07/2021,आज सुरजपुर जिले के कांग्रेसजनो के द्वारा विधायक वृहस्पति सिंह के बयान पर विरोध जताते हुए निंदा प्रस्ताव लाया गया व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर वृहस्पति सिंह के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई कांग्रेसजनों ने बताया कि रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा विक्षिप्त मानसिकता से ग्रसित होकर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के आधार स्तम्भ टीएस बाबा के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी करते हुए गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जिससे समस्त कांग्रेसजनों का अपमान है और हमारे नेतृत्व का भी अपमान है। 

जिसको लेकर आज एक अनिवार्य बैठक बुलाकर एक निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया बताया गया कि बृहस्पति सिंह एक कुंठित मानसिकता से ग्रसित हैं उसका पिछला राजनीतिक रेकॉर्ड भी कांग्रेस के विरुद्ध रहा है कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध चुनाव लड़ना और कांग्रेस में रहते हुये भाजपा प्रत्याशी के पक्ष प्रचार करते हुए पार्टी के साथ भीतरघात करना उसकी आदत रही है पिछले कई चुनावों लोकसभा,विधानसभा एवं स्थानीय निकाय पंचायतों मे रामानुजगंज क्षेत्र में कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण बृहस्पति सिंह रहे हैं और आज कांग्रेस में रहकर कांग्रेस की रीतियों नीतियों का उल्लंघन करते हुए, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्य आधार कांग्रेस की सत्ता को पुनर्स्थापित करने वाले सहज सरल और प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान करने वाले हम सब के आदरणीय महाराज सरगुजा श्री टी एस सिंहदेव जी के विरुद्ध गम्भीर आरोप लगाते हुए। मीडिया के माध्यम से अनर्गल बयानबाजी कर उनकी सौम्य छवि एवं सम्मान को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है।

 बृहस्पति सिंह का यह कृत्य न केवल पार्टी की अनुशासन हीनता है बल्कि राष्ट्रीय नेतृत्व का भी अपमान है कांग्रेसजनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर यह प्रस्तावित किया कि बृहस्पति सिंह के विरुद्ध कड़ी से कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए पार्टी से निष्कासित किया जावे तथा पार्टी एव नेतृत्व की छवि धूमिल करने मानहानि करने के लिये कठोर कानूनी कार्यवाही की जावे प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करते हुए यह निर्णय लिया गया कि प्रस्ताव की प्रति राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी,राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया,राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का तथा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को पत्र प्रेषित कर उचित  कार्यवाही हेतु मांग किया गया।

 इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े,जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह,जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा,जिला महामंत्री राजीव सिंह,जिला महामंत्री दुर्गा शंकर दीक्षित,एल्डरमेन मनोज डालमिया,यूंका जिलाध्यक्ष जफर हैदर,जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल,मीडिया प्रभारी विनय मिश्रा,कोषाध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीप्ति स्वाई,महामंत्री विष्णु कसेरा,मो. इदरीश,अजय सोनवानी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरसिंह नारायण,युंका जिला महासचिव अविनाश यादव,जनपद उपाध्यक्ष नरेन्द्र यादव,विधायक प्रतिनिधि आकाश साहू,नीरज तायल,नैतिक अग्रवाल,अनुराग डालमिया,पुनीत गुप्ता,सूरज अवस्थी,पार्षद राधामुनि सिंह,पार्षद रामसिंह,मधु साहू,त्रिलोक सिंह,देवदत्त साहू,शांतनु सिंह,डिकेश यादव,विजय सिंह,त्रिलोक सिंह,मधु साहू,पवन अग्रवाल,जाकेश राजवाड़े,जमील सिद्धकी,तनवीर,जमील सिद्धकी,देवेन्द्र मिश्रा,छंदा श्री,गीता पूरी,रश्मि शर्मा,वीणा शर्मा,विनय यादव,लालचंद देवांगन,इमरान इराकी,आकुल राजवाड़े,उमाशंकर सिंह,हेमेंद्र गुर्जर,लालजी राजवाड़े,विक्रांत सिंह,अख्तर खान,आकुल राजवाड़े,देव राजवाड़े,के. केशरी,सोनू,कौनेन अंसारी सभी ने पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad