*किसान नेता खम्हन ताम्रकार ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी*
साल्हेवारा:--गंडई में गोबर खरीदी बन्द के विरोध में आज किसान और गौ पालको ने किसान मोर्चा के *जिला महामंत्री युवा नेता खम्हन ताम्रकर के नेतृत्व में* तहसीलदार गंडई को कलेक्टर राजनांदगांव के नाम ज्ञापन सौपा है। *किसानों के तरफ से बात करते हुए खम्हन ताम्रकार ने कहा कि* गंडई में 10 मई से गोबर खरीदी बन्द है, जहाँ एक ओर छग सरकार गोधन न्याय योजना के माध्यम से किसानों को गोबर खरीदी के माध्यम आर्थिक रूप से मजबूत करने की बात करती है और दूसरे ओर गंडई जैसे जगह में जहाँ 180 पंजीकृत किसान गोबर बेच कर आर्थिक लाभ ले रहे थे वहाँ गोबर खरीदी बन्द है।
कही न कही यह सरकार की नाकामी है सरकार की महती योजना आज धरातल में दम तोड़ चुकी है।। *उन्होने आगे कहा कि सोमवार 12 जुलाई तक अगर गंडई केंद्र में गोबर खरीदी प्रारम्भ नही होता तो मंगलवार 13 जुलाई को किसानों के साथ मिलकर किसान मोर्चा और मंडल भाजपा गंडई उग्र प्रदर्शन करेगी*।। साथ मे मण्डल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, वरिष्ठ नेता राकेश ताम्रकर, विक्की अग्रवाल, महामंत्री टूम्मन साहू,
गौ पालक व किसान संजय राजपूत कोपेभाटा, भूपेंद्र यादव, आत्मा राम, संजय यादव, राजू यादव, उदय राम, भिखारी राम, नंदलाल, बांकेलाल, विनोद यादव, विजय यादव, रामायण यादव, रामकृपाल , सुखराम , नरोत्तम यादव, हेमलाल यादव, खेलावन देवनागन,संतु देवनागन, राजकुमार, धेलूराम,शशि यादव, गोविंद यादव गौ पालक और किसान भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.