बेलगहना सूखा पेड़ गिरने से चार खंबे टूटे लाइट बंद बिजली विभाग चल रही है कछुआ चाल
बेलगहना फॉरेस्ट कॉलोनी में सूखा पेड़ गिरने से 11 केवी के चार खंबे टूट कर गिर गए जिससे बहेरामुड़ा कुरदर लाइट व्यवस्था रात भर पूर्ण रूप से बंद पड़ी है आज ठेकेदार के द्वारा चार खम्बा को खड़ा कर लाईट को सुधारने का का कार्य चालू है बेलगहना में आए दिन लाइट की व्यवस्था बाधित रहती है
समय-समय पर जेई के द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर लाइट को बंद कर दिया जाता है यह बात जानना बेहद जरूरी है की बारिश पूर्व जो मेंटेनेंस किया गया था वह मेंटेनेंस यदि पूरा किया होता तो यह स्थिति नहीं बनती थोड़े से हवा चलने के कारण पेड़ गिर जाते हैं तार टूट जाती है और यही बिजली विभाग की पोल खोल देती है अब आगे यह देखना है की लाइट कब तक साथ देती है जनता में भारी आक्रोश बिजली विभाग को लेकर पैदा हो रहा है जनता आंदोलन के मूड पर दिख रही है
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.