सूरजपुर -14/07/2021, (विडियो खबर)बढ़ती महंगाई को लेकर आज जिला कांग्रेस द्वारा सायकल रैली का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन किया गया जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े के नेतृत्व में 5 किलोमीटर की सायकल रैली निकालकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए बड़े ही आक्रोश के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया।
सायकल रैली पुराने बस स्टैंड से प्रारंभ होकर 5 किलोमीटर की यात्रा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया कांग्रेसजनो ने बताया कि महंगाई के विरोध में आज छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में आज सुबह से साइकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर आज प्रदेशभर में साइकिल रैली निकाल कर केंद्र सरकार से अपील कर रहे है कि आम जनता की जेब में डाका डालना बंद करें 7 सालों में केंद्र सरकार ने 25 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया।
लगातार महंगाई बढ़ने से आम जनता को काफी परेशानी हो रही है मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल के रेट कर आम जनता को राहत दें काग्रेसजनों ने बताया कि केंद्र सरकार आम आदमी को परेशान कर रही है। और पैसा अपनी जेब में भरने का काम कर रही है।
इसकी वजह से ही सांकेतिक रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया है अगर मोदी सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगाती है।
तो आगे कांग्रेस और उग्र प्रदर्शन करेगी इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह,प्रदेश सचिव इस्माइल खान,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा,शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी,एल्डरमेन मनोज डालमिया,यूंका प्रदेश महासचिव अनुपम फिलिप,युंका जिलाध्यक्ष जफर हैदर,जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल,विष्णु कसेरा,मो. इदरीश,प्रदीप राजवाड़े,मुकेश अग्रवाल,प्रेमजीत सिंह,अविनाश यादव,
विधायक प्रतिनिधि आकाश साहू,शशि सिंह,सूरज अवस्थी,राहुल जायसवाल,उषा सिंह,बीना शर्मा,रश्मि शर्मा,चंदा श्री,गीता पूरी,कृष्णा चक्रवत्री,अंजना सिंह,चंदा सिंह,पूमन सिंह,संजू सिंह,राजिया बेगम,ललिता देवांगन,पल्लवी,जाकेश राजवाड़े,शक्ति ठाकुर,दीपक दीवान,जमील सिद्धकी,शांतु डोसी,परमेश्वर राजवाड़े,विनय यादव,कमलेश यादव,संतोष गुप्ता,हिमांशु प्रताप सिंह,राजपाल कसेरा,गिरधारी साहू,कौनेन अंसारी उपस्थित थे..





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.