भाजपा किसान मोर्चा ने महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
बडेराजपुर
लक्ष्मी नाथ नाग
भाजपा किसान मोर्चा द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर कोंडागांव को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मांग की गई है कि प्रदेश में राज्य शासन द्वारा जान बूझकर खाद संकट की स्थिति निर्मित की जा रही है ,जिससे किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से उचित दर पर खाद उपलब्ध नही हो पा रहा है !जबकि खुले बाजार में व्यपारियों के पास खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और व्यापारियों द्वारा खाद अधिक दर पर बेची जा रही है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है ,
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन में यह मांग की गई है कि वे राज्य शासन को निर्देशित करें कि सहकारी समितियों में सही समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण किया जाय ,जिससे किसानों को राहत मिल सके , इस अवसर पर अंजोरी राम नेताम जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा,खेमचंद नेताम जिला पंचायत सदस्य, भारत जैन पूर्व किसान मोर्चा जिलामंत्री,प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य यतिन्र्द सलाम
मण्डल मिडिया प्रभारी पकंज बागची, शंकर मरकाम सूचना का अधिकार प्रकोष्ट सदस्य,खेमराज मरकाम किसान नेता,बिंदेश राणा किसान नेता एवं भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.