गुण्डरदेही । कोरोना मुक्त बनाने देश में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को सांसद प्रतिनिधि जीतू विश्वास गुप्ता ने टीकाकरण केंद्र अर्जुन्दा पहुंचकर कोरोना से बचाव हेतु को वैक्सीन का पहला टीका लगवाया सांसद प्रतिनिधि जीतू विश्वास गुप्ता को स्वास्थ्य कर्मी श्रीमती नीरज साहू ने टीका लगाया। जिसके बाद विश्वास गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की हम भारतवासियों को प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जैसे दृढ़ संकल्पित व्यक्ति मिले है। जिनके दृढ़ निश्चय से ही आज पूरे देश मे मुफ्त टीकाकरण का अभियान चल रहा है। जिसमें पूरे उत्साह से लोग भागीदारी लेते हुए टीकाकरण करा रहे हैं। साथ ही सांसद मोहन मंडावी का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपने 2 साल की विकास निधि सहित लगभग 10 करोड़ रुपए की राशि हम क्षेत्रवासियों व देशवासियों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में सौंप चुके है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सेवाभाव से लगे स्वास्थ्य कर्मियों का भी आभार व्यक्त किया जो लगातार कोरोना काल में अपनी जान कि परवाह किए बिना आम जनता को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे है।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.