Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 8, 2021

कलेक्टर ने जमीनी स्तर पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा। लोक हितैषी योजना से ग्राम घोरतलाव एवं पेण्ड्रीडीह में आ रही खुशहाली।

कलेक्टर ने समूह की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रभावी कार्य करने के दिए निर्देश।

 छुरिया -ताहिर खान:- छुरिया विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम घोरतलाव एवं पेण्ड्रीडीह में शासन की सुराजी गांव योजना मूर्त रूप ले रही है और इन गांवों में तस्वीर बदल रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए शासन की इस लोकहितैषी योजना के माध्यम से जनजागृति आई है और अब गौठान मल्टीएक्टीविटी केन्द्र के रूप में विकसित हो रहे हैं। ग्राम घोरतलाव एवं पेण्ड्रीडीह के सुघ्घर आदर्श गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाएं विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर कार्य कर रही हैं। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जमीनी स्तर पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रयास करें। गौठान को सेल्फ सस्टेनेबल बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करें।
समूह की महिलाओं को उन्होंने अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और सामूहिक बाड़ी एवं अन्य गतिविधियों से जुडऩे कहा। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं के लिए आटा चक्की की मशीन लगवाने के निर्देश दिए। गांव के सरपंच ने बताया कि गौठान में गांव के लगभग 200 मवेशी आते हैं। कलेक्टर को समूह की महिलाओं ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत 850 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई थी, जिससे 161 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया गया है। 
कलेक्टर ने उन्हें अवगत कराया कि शीघ्र ही उन्हें 1 लाख रूपए की राशि प्राप्त होगी। उन्होंने गौठान के समीप निर्मित चारागाह की प्रशंसा की। चारागाह में मवेशियों के लिए नेपियर घास लगाई गई है। उन्होंने गौठान में फेसिंग, बोरखनन एवं ड्रिप सिंचाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महिला समूह द्वारा केचुआ उत्पादन की सराहना की। उन्होंने गौठान के समीप स्थित पंचायत के भवन को समूह की महिलाओं के आर्थिक गतिविधियों हेतु उपयोग देने के लिए निर्देशित किया।

पेण्ड्रीडीह स्थित राधाकृष्ण आदर्श गौठान में कलेक्टर को समूह की महिलाओं ने बातचीत के दौरान बताया कि सामूहिक सुघ्घर बाड़ी में आटा, मिर्ची, फूलगोभी एवं अन्य सब्जियां लगाए थे। समूह की महिलाओं ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत 1473 क्विंटल गोबर खरीदा गया था, जिससे 340 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट बनाया गया। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को बेकयार्ड पोल्ट्री फार्म योजना के अंतर्गत मुर्गीपालन करने के लिए कहा। उन्होंने गौठान में समूह की महिलाओं के मुर्गीपालन के लिए उप संचालक पशुपालन को निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री हितेश पिस्दा, जनपद पंचायत सीईओ श्री प्रतीक प्रधान, उप संचालक पशुपालन डॉ. देवरस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad