Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 8, 2021

नेशनल लोक अदालत का आयोजन दस जुलाई को

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

रायपुर -- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार दस जुलाई को वर्ष 2021 की पहली  नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है । इसी अनुक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में भी तालुका स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में दस जुलाई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने इसके लिये तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही सभी अधीनस्थ न्यायालयों में भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भी लोक अदालत आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं। इसमें राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सुलह समझौता से निराकृत किया जायेगा। प्रकरणों की सुनवाई के लिये विशेष न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ 322 खण्डपीठों का गठन और 40 हजार प्रकरण चिन्हांकित किये गये हैं। लोक अदालत में पक्षकार अपने निकटस्थ व्यवहार न्यायालय , जिला न्यायालय या विधिक सेवा संस्थान से संपर्क कर अपने प्रकरणों को अपनी भौतिक उपस्थिति के अतिरिक्त वर्चुअल मोड़ के द्वारा भी जुड़कर अपने प्रकरणों का निराकरण करा सकते हैं।

 न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा , कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार मजिस्ट्रेट को स्पेशल सिटिंग की शक्ति प्रदान की गई है , जिसके चलते मजिस्ट्रेट अपनी शक्तियों का प्रयोग कर राजीनामा के अतिरिक्त छोटे मामलों में स्वीकृति के आधार पर मामले को निराकृत कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त विशेष प्रकरणों जैसे धारा 321 दप्रसं, 258 दप्रसं एवं पेट्टी आफेन्स के प्रकरणों को भी रखा जाकर निराकृत किया जायेगा। कोरोना काल में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों का भी निराकरण किया जायेगा। उक्त लोक अदालत में फैमिली कोर्ट , स्थायी लोक अदालत , श्रम न्यायालयों के प्रकरण , बैंक वसूली , बिजली , पानी , श्रम न्यायालय मोटर दुर्घटना के प्रकरण, वैवाहिक मामले , धारा 138 चेक बाउंस मामले , समस्त सिविल मामले जो न्यायालय में लंबित है , इसके अलावा ऐसे मामले जो न्यायालय में अभी पेश नहीं हुये हैं, (प्री-लिटिगेशन) को निराकृत किया जायेगा। इसके साथ ही पक्षकारों के मध्य लोक अदालत की तिथि के पूर्व प्री-सिटिंग के माध्यम से भी प्रकरणों को निराकृत किया जायेगा।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad