Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 16, 2021

पानी टंकी चोरी के दो आरोपी जेल दाखिल

 

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चांपा - मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर शासकीय प्राथमिक शाला में लगे प्लास्टो कंपनी के पानी टंकी चोरी के दो आरोपियों को बाराद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

      इस संबंध में बाराद्वार थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट ने विस्तृत जानकारी देते हुये अरविन्द तिवारी को बताया कि आज प्रार्थी सरोज कुमार यादव पिता स्व . भगवती प्रसाद यादव उम्र 40 वर्ष साकिन रिस्दा थाना बाराद्वार का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 12-13 / 07 / 2021 के दरम्यानी रात को शासकीय प्राथमिक शाला रिस्दा में लगे प्लास्टों कंपनी का एक हजार लीटर क्षमता वाली पीले रंग का पानी टंकी कीमती 20000.00 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है ।

 जिसका पता तलाश वह ग्राम कोटवार व पंच लोगों के साथ आसपास में कर रहे थे , जो कोई पता नहीं चला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 219/21 धारा 379 भादवि . कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया । घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर  ( भा.पु.से. ) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा , अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चांपा श्रीमती पदमश्री तवंर को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया। मामले में तत्काल माल मुलजिम की पतासाजी हेतु सउनि . अनिल तिवारी , सउनि लम्बोदर सिह बनाफर , 

acbd

आरक्षक कृष्णा सिदार एवं नामदेव लहरे को भेजा गया। जो मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही आरोपी अशोक कुमार केंवट पिता रामचंद्र केंवट उम्र 38 वर्ष और भुजबल यादव पिता स्व० रमेश्वर यादव उम्र 32 वर्ष साकिनान रिस्दा थाना बाराद्वार से कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किये। आरोपियों के निशादेही पर चोरी गये प्लास्टों कंपनी का एक हजार लीटर क्षमता वाली पीले रंग का पानी टंकी कीमती 20000.00 रूपये को जप्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

 प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से दिनांक 16.07.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक लखेश केंवट के कुशल मार्गदर्शन में थाना बाराद्वार पुलिस स्टाफ द्वारा किया गया।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad