Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 29, 2021

सूरजपुर पुलिस ने अपहरण व अनाचार के फरार बैकुण्ठपुर से पकड़ा।


सूरजपुर -29/07/2021,दिनांक 21/07/2021 को चौकी लटोरी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री 20 जुलाई को घर से बिना बताए कही चली गई है, किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है रिपोर्ट पर धारा 363, 366(क), 376 भादवि व पास्को एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। विवेचना के दौरान चौकी लटोरी की पुलिस ने अपहृत बालिका को मामला पंजीबद्व होने के 2 दिवस के भीतर दस्तयाब कर माननीय न्यायालय एवं सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया, प्रकरण में आरोपी फरार था। *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता* ने पुलिस अधिकारियों को महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी जल्द करने के निर्देश दिए थे। मामले में फरार चल रहे आरोपी ग्राम बरसेड़ी अम्बिकापुर निवासी रविन्द्र कुमार के बारे में बुधवार को चौकी लटोरी की पुलिस ने नई तकनीक एवं विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बैकुण्ठपुर कोरिया में घेराबंदी कर पकड़ा और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज पोर्ते, आरक्षक अम्बिका मराबी, ललन सिंह, नंदकिशोर राजवाड़े, शोभनाथ कुशवाहा, अशोक कनौजिया व प्रभाकर सिंह सक्रिय रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad