पिथौरा12 जुलाई 2021/भारतीय जनता पार्टी पिथौरा मंडल कार्यसमिति की बैठक पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी टाउनहाल में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल ,किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल पिथौरा मंडल प्रभारी परेश बागबहरा पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रीतराम सूर्य मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल महामंत्री द्वय आशीष शर्मा अशोक चौधरी ने भारत माता पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल ने कहा पार्टी संगठन का हर कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण है देश भर में सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य होना ही हमसबके लिए गर्व की बात है हम सबको मिलकर प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनजन तक पहुंचाने का कार्य करना है व प्रदेश की जनता के हर दुख सुख में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता खड़े रहे इस बात की चिंता हमसबको मिलकर करनी है।और प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने प्रतिबद्ध होना है।किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल ने कहा की प्रदेश की भूपेश सरकार के नाकामियों खिलाफ अब उग्र होने का समय आ गया है पिथौरा मंडल के प्रभारी भाजपा प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य परेश बागबाहरा ने आगामी कार्यक्रमों पर बिंदुवार चर्चा कर कार्यक्रमों को रूपरेखा तैयार करने जवाबदारी सौंपने कहा भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल ने बैठक की प्रस्तावना में में हर बूथ पर टीम बनाने,हर माह प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम हर बूथ पर करने,मोर्चो की मंडल बैठक शीघ्र आयोजिय करने,शक्ति केंद्र व बूथ कमेटी की बैठक करने की योजना बनी।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आशीष शर्मा ने व आभार प्रदर्शन महामंत्री अशोक चौधरी ने किया।इस अवसर पर शशि डडसेना रैदास गोयल किरण अग्रवाल अंजली पांडे प्रियरंजन कोसरिया विक्की सलूजा स्वप्निल तिवारी आलोक त्रिपाठी जतिन ठक्कर विजय नायक विजयराज पटेल दुलिकेशन साहू प्रेम प्रधान संतोष डडसेना सुमित अग्रवाल नारायण पटेल अक्ती साहू सुरेंद्र साहू युगल प्रधान थाबीर साहू बिहारी पटेल अनूप तांडी बाबा सिकंदर पंचराम मटियारा संतोष प्रधान तिलक यादव देव पटेल प्रिंस सलूजा प्रशांत कोसरिया रामों साहू पदुम साहू सुधीर प्रधान मनोज मरावी संकर सेन नानू सोनी प्रतीक बोस सोमनाथ यादव नारायण सिन्हा सौरभ सोना प्रहलाद बरिहा रामलाल साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.