देव यादव CNI न्यूज़
बेमेतरा/10/08/21 शनिवार बेमेतरा आंगनवाडी वार्ड 12 स्थित (15-1) से प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी वत्सला फाउंडेशन स्वस्थ शिशु माह का शुभारंभ किया।
10 जुलाई से 10 अगस्त तक सहरी क्षेत्र से दूर ग्रामीण तक चलने वाले इस मिशन का थीम इस वर्ष " हेल्थी बेबी केयरिंग मदर" रखा गया है ।
जिसके अन्तर्गत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का शारीरिक विकास का अवलोकन करते हुए , कुपोषित बच्चों को पूरक आहार साथ ही पालको को प्रोत्साहित करने के लिए" स्वस्थ शिशु" और कुपोषित बच्चे की घर पर अच्छे देखभाल करने वाली माताओं को "केयरिंग मदर" से पुरस्कृत किया जाएगा।
केयरिंग मदर का सम्मान संगीता यादव को दिया गया । वत्सला की"सुघर लइका सुघर महतारी " सेल्फी फ्रेम आकर्षक का केंद्र रहा ।सभी उपस्थित बच्चों के बीच मास्क, साबुन,और फलों का वितरण किया गया ।
इस कार्यक्रम का उत्साहबर्धन करने में वार्ड 12 के सभी माताएं बच्चे सहित ,वत्सला कार्यकारिणी की सदस्य, आ.बा. कार्यकर्ताएं, मितानिनों की उपस्थिति सराहनीय रही।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.