*दो अलग-अलग स्थानों में अवैध शराब बेचने वालों को चरचा पुलिस ने किया गिरफ्तार....!*
कोरिया पुलिस अधीक्षक कोरिया (श्री संतोष कुमार सिंह) के निर्देशन में चरचा पुलिस स्टाफ विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी एक्ट की कार्यवाही हेतु रवाना हुये थे जो जरिये मुखबिर सूचना मिला की ग्राम सरडी पण्डोपारा का सुशील पण्डो अवैध हांथ भटठी से निर्मित महुआ शराब बिक्री करने हेतु अपने घर में रखा है मुखबिर सूचना पर गवाहों के साथ ग्राम सरडी पण्डोपारा सुशील पण्डो के घर जाकर रेड कार्यवाही किया गया।
जिसके घर में एक 15 लीटर के प्लास्टिक के जरीकेन में अवैध हांथ भटठी से निर्मित करीबन 14 लीटर महुआ शराब कीमती करीबन 1400.00 रूपये का मिला एवं मुखबीर की सूचना पर ग्राम फूलपुर जाबरपारा रोशन किण्डो के घर जाकर रेड कार्यवाही किये। जो रोशन किण्डो के घर में एक पांच लीटर वाले जरीकेन में 05 लीटर तथा एल्युमिनियम के डेक्ची में 08 लीटर करीब अवैध हांथ भटठी से बना महुआ शराब कुल 13 लीटर कीमती करीबन 1300.00 रूपये का मिला। आरोपीयों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीयों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया था जो न्यायालय द्वारा आरोपियों का जेल वारंट जारी करने पर जिला जेल बैकुन्ठपुर में दाखिल किया गया ।
*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*
*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.