*भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है दल्ली राजहरा झरन दल्ली माइंस क्षेत्र बीएसपी की सड़क*
दल्लीराजहरा- नगर के झरन दल्ली माइन्स वाले क्षेत्र में लगभग 70 लाख के कॉन्ट्रैक्ट में WBM, डामर व RCC की सड़क बननी है। जिसमे शुरुवाती दौर से ही ठेकेदार द्वारा दो नम्बरी कार्य किया जा रहा है।
जिसमे साफ तौर पर देखा गया कि RCC रोड निर्माण कार्य मे कम मात्रा में सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। जिसके कारण RCC रोड का निचला स्तर फटने लगा है।
साथ ही RCC कार्य मे उपयोग किये जाने वाले रॉड की मात्र कम उपयोग की जा रही है। जिस के कारण जल्द ही रोड भ्रष्टाचार की बलि चढ़कर टूट जाएगी।
विदित हो कि इस मार्ग से महामाया माइन्स की कच्चा लोहा से भरी हाइवा चलनी है। ऐसे कार्य के लिए रोड का मजबूत होना अत्यंत जरूरी है। परंतु ठेकेदार द्वारा भ्रष्टाचार और दो नम्बरी कार्य किया जा रहा है।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.