Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 19, 2021

सँयुक्त शिक्षक संघ जिला सूरजपुर ने डी ए की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

 


सूरजपुर - 19/07/2021,केंद्रीय कर्मचारियों के समकक्ष 28%मंहगाई भत्ते की मांग को लेकर छ ग प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ जिला सूरजपुर के  जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी के नेतृत्व   व प्रांतीय महासचिव शहादत अली और प्रांतीय संगठन मंत्री राकेश शुक्ला के मार्गदर्शन में संघ पदाधिकारियो ने जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में तहसीलदार श्रीमती ऋचा सिंह के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा।

उक्ताशय की जानकारी देते हुवे संघ जिला प्रवक्ता मनोज कुशवाहा ने बताया कि मंहगाई का मानक पूरे देश मे एक समान होता है एक ओर जहां केंद्र के कर्मचारियों को 28%मंहगाई भत्ता प्रदान किया जा रहा है तो वही दूसरी ओर राज्य शासन के कर्मचारियों को वर्तमान में 12% मंहगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है,जुलाई 2019 से लंबित इस मंहगाई भत्ते का अंतर छ ग में 16% हो गया है। राज्य के शिक्षक/कर्मचारी सरकार का प्रमुख अंग होते है और इनकी देखभाल सुरक्षा का दायित्व भी सरकार का होता है, संघ ने माननीय मुख्यमंत्री से मांग की है कि कर्मचारियों को लंबित डी ए के एरियर्स सहित 28% महंगाई भत्ता प्रदान किया जाए। 

जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौपने में संघ जिला उपाध्यक्ष गिरिवर यादव,जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह, जिला प्रवक्ता द्वय राधेश्याम साहू, मनोज कुशवाहा, जियाराम वैश्य, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा सोनी, हरिशंकर वैश्य, मुस्ताक अली, नितिन श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, संतोष गुप्ता, आशीष यादव, रोशन साहू, प्रदीप जायसवाल, ज्योति सिंह, राजेन्द्र प्रसाद राजवाड़े, रामकिशन राजवाड़े, अनिल गुप्ता, आनंद सिंह, नरेन्द्र सिंह, नंदे सिंह उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad