ब्रांच मैनेजर के पद पर नौकरी लगाने 1.5 लाख की ठगी , गुण्डरदेही पुलिस ने आरोपी को रायपुर से किया गिरफ्तार , भेजा जेल
गुण्डरदेही । प्रार्थी रविकांत साहू पिता मोरजध्वज साहू उम्र 27 वर्ष ग्राम अर्जुनी थाना गुण्डरदेही ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि जितेन्द्र उर्फ ललित ठाकुर जो ग्रिनेक्स मार्केटिंग प्राईवेट लिमिटेड कंपनी का मालिक हुं कहकर कंपनी में ब्रान्च मैनेजर के पद में मुझे नौकरी देने व प्रतिमाह 12 हजार रूपए वेतन दूंगा कहकर मुझसे डेढ़ लाख रूपए मांग लिए जब मैने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपी ने आईसीआईसीआई बैंक का चेंक जो बंद खाते का चेक दिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुण्डरदेही पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र सिंह उर्फ ललित बैस पिता ज्ञानसिंह बैस उम्र 40 वर्ष साकिन विजया रिजेंसी भाग्य श्रीगर हुडकेश्वर थाना हुडकेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र के खिलाफ 420 के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना में लिया गया आरोपी जितेन्द्र सिंह उर्फ ललित बैस पिता ज्ञानसिंह बैस उम्र 40 वर्ष साकिन विजया रिजेंसी भाग्य श्रीगर हुडकेश्वर थाना हुडकेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र को रायपुर के कबीर नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.