Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 3, 2021

90 नग नशीली इंजेक्शन के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, थाना झिलमिली पुलिस की कार्यवाही।


सूरजपुर -03/08/2021, अवैध कार्यो के विरूद्व पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के द्वारा पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश एवं अवैध कार्यो की सूचना पुलिस तक पहुंचाने की गई अपील के बाद महत्वपूर्ण सूचनाएं मिल रही है जिसके आधार पर लगातार पुलिस के द्वारा नशीली कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्यवाही की जा रही है। एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में बीते सोमवार को थाना झिलमिली की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बड़सरा पुलिया के पास घेराबंदी कर जिला कोरिया के दिलीप सोनवानी उर्फ गोलू को बजाज पल्सर मोटर सायकल सहित पकड़ा जिसके कब्जे से रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 45 नग एवं एविल इंजेक्शन 45 नग कुल 90 नग जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत 45 हजार रूपये है। पुलिस ने नशीली दवाई एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त करते हुए आरोपी के विरूद्व धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली बसंत खलखो, प्रधान आरक्षक हितेश्वर राजवाड़े, आरक्षक विश्वजीत, निलेश जायसवाल, कमलेश मानिकपुरी, महिला सैनिक पूनम देवांगव व राजपति सिंह सक्रिय रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad