Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 5, 2021

सभी 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड बैंक खोलने की मिली हरी झंडी प्रशासन ने मंजूर किए एक करोड़ 50 लाख रूपए जरूरतमंद मरीजों को खून के लिए भटकना नहीं पड़ेगा

 




30-30 लाख रूपए की लागत से बनेंगे पाॅच ब्लड बैंक

महासमुन्द 05 अगस्त 2021/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रो में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। राज्य सरकार द्वारा कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर जिले के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। राज्य शासन द्वारा महासमुंद जिले की सभी पाँचो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) सरायपाली, बसना, पिथौरा, बागबाहरा और तुमगांव में ब्लड बैंक खोलने की मंजूरी दी है। ब्लड बैंक खुल जाने से जरूरतमंद मरीजों को खून के लिए इधर-उधर भटकना नही पड़ेगा। जरूरत के वक्त आवश्यकतानुसार उन्हें यहां खून मिल जाएगा। मरीज के परिजनों को खून के लिए दानदाताओं की तलाश भी नही करनी पड़ेेगी।
विकासखंडो में ब्लड बैंक की जरूरत को देखते हुए जिले के चारों विधायक विनोद चंद्राकर, महासमुंद, द्वारिकाधीश यादव, खल्लारी, देवेन्द्र बहादुर सिंह बसना और  किस्मत लाल नंद  सरायपाली द्वारा जिले के पाॅचों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर ब्लड बैंक की मांग शासन से की थी। सरकार द्वारा उनकी मांग जरूरत को देखते हुए ब्लड बैंक बनाने की सहमति प्रदान की गई हैं। इसके लिए विधायकों द्वारा अपनी-अपनी विधायक निधि से राशि भी स्वीकृत कर दी है।

महासमुंद कलेक्टर डोमन सिंह ने जिले के पाॅचों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों ब्लड बैंक बनाने के लिए प्रत्येक सीएससी के लिए 30-30 लाख रुपए के हिसाब से एक करोड़ 50 लाख रूपए की राशि स्वीकृति दी गई है। इस राशि से ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्थलों पर संबंधित विधायकों से ब्लड बैंक आदि संबंधित कार्यों का भूमि पूजन कराया जाएगा। आगामी दो माह के भीतर ब्लड बैंक खुल जायेंगे। जरूरतमंद मरीजों को खून के लिए भटकना नही पड़ंेगा। जरूरत के वक्त आवश्यकतानुसार उन्हें यहां खून मिल जाएगा। मरीज के परिजनों को खून के लिए दानदाताओं की तलाश भी नहीं करनी पड़ेगी।

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए इमरजेंसी रूम, आईसीयू और ऑक्सीजन बेड की भी व्यवस्था और संख्या बढ़ाई जा रही है। महासमुंद जिला अस्पताल और पिथौरा अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का सिविल वर्क अंतिम दौर में है। इन अस्पतालों में बेड तक ऑक्सीजन पाइप लाइन का कार्य भी  शुरू हो जाएगा। ताकि कोरोना के मरीजों व गंभीर मरीजों को स्थानीय हॉस्पिटल में ही इलाज की सारी सुविधा मिल जाए।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad