महासमुन्द 05 अगस्त 2021/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा जिला हाॅकी संघ महासमुंद को वर्ष भर नियमित अभ्यास करने, खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए संसदीय सचिव एवं महासमुन्द विधायक विनोद चंद्राकर, राशि महिलांग, विरेंद्र चंद्राकर के करकमलों से खिलाड़ियों को खेल सामग्री हाॅकी स्टिक एवं बाल वितरण किया गया।
विधायक चंद्राकर ने खिलाड़ियों को टोक्यो ओलंपिक खेल में भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन करने एवं भारत के अच्छे प्रदर्शन से खिलाड़ियों में मुलाकात कर खुशी व्यक्त की गई। खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन करने एवं लगातार मेहनत कर आगे बढ़ने की बात कहीं।
इस अवसर पर सैयद इमरान अली, राजेश दीवान, ललित कौशिक सहित विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.