जांजगीर चाम्पा
9 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग
संबंधित गांव के दर्जनों लोग पहुंचे ज्ञापन लेकर एसपी कार्यालय, 30 जुलाई की देर रात 5 बच्चों के पिता ने 9 साल की बच्ची के साथ किया था दुष्कर्म, नवागढ़ थाना क्षेत्र का है पूरा मामला
एंकर- जागीर चंपा जिले में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर संबंधित क्षेत्र के लोग आज जांजगीर एसपी कार्यालय पहुंचे बड़ी तादाद में फांसी की सजा की मांग करने के लिए एसपी कार्यालय पहुंचे लोगों में आरोपी के प्रति भारी आक्रोश नजर आया। एसपी ने ग्रामीणों से आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कह कर उन्हें रवाना किया है।
गौरतलब है कि नवागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 जुलाई की रात 9 साल की बच्ची अपनी दादी के साथ सोई थी। उसके पिता दूसरे कमरे में थे, उसकी मां चार अन्य बच्चों को लेकर दूसरे गांव गई थी। देर रात गांव का ही युवक सुरेश सूर्यवंशी पीड़िता के घर की दीवार फांदकर अंदर चला गया। अंदर से दरवाजा खोलकर वह घर के अंदर घुस गया और जहां नौ साल की बच्ची जो कि अपनी दादी के साथ सोई थी वहां से उसे सोई हुई अवस्था में ही उठा लिया। इसकी भनक पीड़िता के बाजू में सोई उसकी दादी तक को नहीं हुई। बच्ची को बाहर निकालने पर उसकी नींद खुल गई। उसने शोर किया तो आरोपी ने उसके मुंह पर कपड़ा ठूंस दिया। उसे सुनसान जगह पर लेजा कर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को वापस ले आया और उसके घर के पास ही छोड़कर भाग गया। रात में बच्ची अपने घर पहुंची और अपनी दादी को घटना की जानकारी दी। शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया। इस मामले में पुलिस ने कुछ ही घण्टों में आरेापी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था।
छत्तीसगढ़ जाजगीर नवागढ़ से अशोक कुमार कर्ष की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.