*विवेकानंद मार्ग के गढ्ढो में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने बो दिये धनिया, सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर की गयी नारेबाजी, धनिया के साथ कीचड़ भरी सड़क में रोपे गये धान*
*कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौपा गया ज्ञापन विवेकानंद मार्ग के इस कीचड़ भरे गड्ढ़े में रोजाना घट रही दुर्घटनाए*
*PWD करीब कुछ माह पहले डामर सड़क का निर्माण किया था कुछ दिनों में ही सड़क में गड्ढे होने लगे हैं। नगरवासियों व आमजनता समेत भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सड़क की इस स्थिति को लेकर नाराजगी जताई है। अब घटिया निर्माण से सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इनकी मरम्मत में अधिकारी रुचि नहीं ले रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण की क्वालिटी पर सवालिया निशान लगाते हुए सड़क के गड्ढे दुरुस्त करने की मांग की है।
स्टेट बैंक से लेकर पुराना हॉस्पिटल चौक तक काफी स्थानों पर सड़क में गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। गिट्टियां निकलकर सड़क पर बिखर चुकी हैं।
इसके कारण यह नतीजा सामने आया है टेलर ट्रक डंपर की आवाजाही पर लगे रोक, इसी सड़क से डंपरों की आवाजाही होती है। इस सड़क पर डंपर क्षमता से ज्यादा माल ढो रहे हैं। इसके कारण भी सड़क खराब हो रही है। डंपरों की रफ्तार से भी खराब सड़क के कारण लोगों को खतरा है। इस पर रोक लगनी चाहिए*
*प्रशासन इस सड़क के विषय पर आवश्यक कार्यवाही जल्दी नही करती है तो भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जांजगीर नैला और भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर नैला संयुक्त रूप से जनहित में प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ने को तैयार है ।
छत्तीसगढ़ जाजगीर नवागढ़ से अशोक कुमार कर्ष की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.