गुण्डरदेही । ग्राम गुरेदा के सजग नागरिको ने गुण्डरदेही पुलिस को सूचना दी कि अर्जुन्दा का एक व्यक्ति ग्राम गुरेदा के श्मशान घाट मे विगत एक सप्ताह से जुआ सट्टा का कारोबार कर चला रहा है । गुण्डरदेही टीआई रोहित मालेकर ने आरोपी को पकड़ने प्रधान आरक्षक रामप्रसाद गजभिये व अन्य स्टाफ़ को गुरेदा रवाना किया गया तो आरोपी शमशान घाट में बड़े पैमाने पर जुआ खेला रहा था पुलिस ने आरोपी योगेश सोनकर पिता भोला राम सोनकर उम्र 33 वर्ष भाठापारा अर्जुन्दा को सट्टा पट्टी के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग मोबाईल कीमत 5 हजार रूपये व नगदी 9 सौ रूपये एक पेन 5 नग सट्टा पट्टी पर्ची जप्ती कर आरोपी के खिलाफ धारा 4 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया । आरोपी के साथ एक अपचारी बालक भी शामिल थे जिनसे पुलिस ने नगदी 590 रूपये 4 प्रति सट्टा पट्टी एक नग पेन जप्त किया गया इनके खिलाफ पुलिस ने 4 क धुत अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.