Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 5, 2021

फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी द्वारा विकासखंड परसवाडा एवं बैहर में मेडिकल सेफ्टी किट का किया गया वितरण

 फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी द्वारा विकासखंड 

परसवाडा एवं बैहर में मेडिकल सेफ्टी किट का किया गया वितरण


कई लोगों का मानना है कि देश में कोविड की तीसरे लहर ने दस्तक दे दी है । ऐसे में स्वास्थ संबंधी आधारभूत व्यवस्था  को मज़बूत करने का प्रयास सभी सरकारी एवं कई गैर-सरकारी संस्थाओँ कर रही हैं। इस स्थिति में ग्रामीण स्तर पर एएनएम, आशा कार्यकर्त्ता, आशा सहयोगिनी, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता ही लोगों को स्वास्थ्य सेवा से जोड़ कर रखने का काम करती हैं।


ऐसी स्थिति में यह स्वास्थ्य1 कार्यकर्त्ता अच्छे से काम कर सके इसके लिए फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी (FES) संस्था द्वारा विकासखंड परसवाड़ा एवं बैहर के 25 ग्रामों की आशा कार्यकर्त्ता को मेडिकल सेफ्टी किट का वितरण किया गया है।

कोविड की पहली लहर के दौरान फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी (FES) संस्था द्वारा कई गाँव मे जरूरतमंद लोगों को राशन किट प्रदान कर राहत का कार्य किया गया है। इस संस्था ने इस बार स्वास्थ सुरक्षा के रूप में राहत देने का निर्णय किया है और परसवाडा एवं बैहर विकास खंड में 04 एवं 05 अगस्त 2021 को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दोनो विकासखंड के कुल 25 गाँव की आशा को मेडिकल सेफ्टी किट का वितरण किया है। आशा कार्यकर्त्ता को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल किट के उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया। आशा कार्यकर्त्ता की मेडिकल सेफ्टी किट में ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर, सेनेटाईजर, N-95 मास्क, ग्लव्स और फेस शील्ड दिया गया है। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्ये केन्द्र के सहयोग के लिए कुल 20 पीपीई किट भी दी गई है। इस कार्यक्रम के दौरान परसवाडा और बैहर के विकासखंड के चिकित्सा अधिकारी, डॉ. हरीश मेश्राम भी उपस्थित रहे।

सीएनआई न्यूज़ बालाघाट से आनंद रन गिरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad