अज्ञात युवक और युवती की मिली लाश क्षेत्र में दहशत का महौल…….

कोरबा 6 Aug 2021। कोरबा जिले के रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम गोढ़ी में आज दोपहर के वक्त सनसनी फैल गई जब यहां एक युवक और युवती की लाश मिली।
ग्रामीणों के द्वारा इसकी जानकारी डायल 112 को दी गई जो मौके पर पहुंच चुकी है। इसके साथ ही रामपुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जाँच में जुटी हैं।

स्थानीय ग्रामीणों के बताए अनुसार दोपहर 1 बजे युवक और युवती को उक्त स्थल पर देखा गया था तब वे जीवित हालत में थे। इसके करीब ढाई घंटे बाद लगभग 3:30 बजे इन्हें मृत हालत में अन्य ग्रामीणों ने देखा और सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल के निकट होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी मिली है। इस घटना से ग्राम गोढ़ी में सनसनी व्याप्त है। दोनों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.