Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 6, 2021

मोदी सरकार के द्वारा रसायनिक खाद एवं बीज की अनुपलब्धता के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

 


महासमुंद 06 अगस्त 2021/गांधी कांग्रेस भवन महासमुंद के सामने,केंद्र के मोदी सरकार के द्वारा रसायनिक खाद एवं बीज की अनुपलब्धता के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

 केंद्र के मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में उत्पन्न खाद-बीज की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी ने 6 अगस्त 2021 को प्रदेश के समस्त जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आह्वान किया गया। जिससे किसानों को तत्काल राहत पहुंचाए जाने हेतु छत्तीसगढ़ को अविलंब भरपूर मात्रा में खाद मुहैया कराए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम डॉ.रश्मि चंद्राकर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी महासमुन्द के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।


ज्ञापन के पूर्व महासमुंद शहर-जिला कांग्रेस कमेटी समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा भाषण के द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए।डॉ.रश्मि जी ने नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के कृषि मंत्री एवं उर्वरक मंत्री को आड़े हाथों लेते हुवे उदबोधन में कही की जब रसायनिक खाद की उपलब्धता केंद्र सरकार को करनी है तो अपने जिम्मेदारियों से केन्द्र सरकार क्यों भाग रही हैं और छत्तीसगढ़ के भोले भाले किसानों को ठगने का काम कर रहे हैं 11.75 लाख मीट्रिक टन  रसायनिक उर्वरक की आपूर्ति की मांग की गई थी, किंतु माह - जुलाई तक छत्तीसगढ़ को मात्र 5.26 लाख मैट्रिक टन रसायनिक खाद प्रदान की गई है बीते 6 वर्षों की तुलना में इस साल खरीफ सीजन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को अब तक रासायनिक उर्वरकों की पूर्ति में दिक्कत हो रही है पूर्व संसदीय सचिव विधायक मकसूदन लाल चंद्राकर जी ने नरेंद्र मोदी सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया देश में आज तक जितनी भी सरकारे बनी ओ कभी भी किसानों के प्रति भेदभाव नहीं किया।



भारत का यह पहला केंद्र सरकार है जिन्होंने किसानों के विरुद्ध हमेशा षंडयन्त्र की राजनीति किया है। 

पूर्व जिलाध्यक्ष,प्रदेश सचिव अमरजीत चावला ने अपने उद्बोधन में कहा केंद्र में बैठी सरकार सिर्फ उद्योगपतियों के प्रति समर्पित सरकार है उद्योगपतियों के हाथों में देश के भविष्य को गिरवी रख दिया है जिसमें किसान-जवान सभी इस केंद्र सरकार से परेशान है सभा को समस्त उपस्थित सदस्यों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए एवं केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि किसानों के साथ भेदभाव करना उचित नहीं है धरना प्रदर्शन की सभा को डॉ.रश्मि चंद्राकर जिलाध्यक्ष महासमुन्द, मकसूदन लाल चंद्राकर पूर्व विधायक संसदीय सचिव,अमरजीत चावला पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश सचिव,खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष,ढेलु निषाद ग्रामीण अध्यक्ष,लक्ष्मी देवांगन महिला शहर अध्यक्ष,संयुक्त महामंत्री सोमेश दवे,जिला कोषाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी,शहर महामंत्री गुरमीत चावला,महामंत्री गौरव चंद्राकर,डॉ.तरुण साहू,सुनील शर्मा,विजय साव,कपिल साहू,ऐश्वर्या तिवारी,ममता चंद्राकर,किसान नेता छन्नू साहू,उपाध्यक्ष राजू साहू,एल्डरमैन सुनील चंद्राकर,अनवर हुसैन,जावेद चौहान,प्रदीप चंद्राकर,मिंदर चावला,तुलसी साहू,सन्नी महानंद,नितेन्द्र बेनर्जी,लीलू साहू,मो.इमरान कुरेशी,पुनीत पटेल,मो जाकिर रजा,लोकु साहू,मनोहर ठाकुर,चंद्रेश साहू,अब्दुल जावेद,खेमराज ध्रुव,शाहबाज रजवानी, अक्षय राव साकरकर,टोमन सिंह कागजी,भारत बुंदेला बसंत चंद्राकर,गणेश धुरु,कुणाल,आशीष ने अपने उदबोधन में केंद्र सरकार की गलत नीतियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।एंव महासमुन्द अनुविभागीय अधिकारी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौपा।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad