Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 6, 2021

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा टाईम बैंक योजना हेतु आयोजित बैठक में शामिल हुए अधिकारी, टाईम बैंक योजना का उद्देश्य आवश्यक व्यक्तियों को सेवा प्रदान करना




महासमुंद 06 अगस्त 2021/ छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के धनंजय देवांगन सचिव उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता एवं डॉ समरेंद्र सिंह राज्य एनएसएस अधिकारी पदेन उपसचिव छत्तीसगढ़ शासन ,डॉ नीता बाजपाई कार्यक्रम समन्वयक पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर निर्देशानुसार रायपुर, बस्तर एवं दुर्ग संभाग के विश्वविद्यालय पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, हेमचंद यादव दुर्ग विश्वविद्यालय , बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर संभाग की बैठक दिनांक 06 अगस्त 2021को आयोजित की गई ।

 बैठक में  डॉ. ज्योति पांडेय प्राचार्य अग्रणी महाविद्यालय महासमुंद के निर्देशानुसार टाइम बैंक योजना की बैठक महासमुंद जिले में जिसमे  समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्य, जिले के राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ मालती तिवारी एवं कार्यक्रम अधिकारी  15 महाविद्यालयों से संबंधित हैं सम्मिलित हुए । इसी तारतम्य में महासमुंद जिले की कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा 100 स्वयंसेवकों से कर्तव्य ऐप डाउनलोड कराया एवं लगभग 100 हितग्राहियों का चयन किया जा चुका है ,अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ज्योति पांडेय के निर्देशन में वरिष्ठ नागरिकों की सेवा हेतु स्वयंसेवकों द्वारा वृद्ध आश्रम, जिला अस्पताल एवं हितग्राहियों से भावनात्मक जुड़ाव हेतु सहायता ,मनोरंजन ,सहयोग, सुविधा प्रदान किया जावेगा । अस्पताल के मरीजों की सहायता जिससे कि वे नियमित दिनचर्या में लौट सके, अधिक उम्र के हो जाने पर वरिष्ठ जनों को घर में सहायता हेतु सेवा कार्य करना, इस योजना का मूल उद्देश्य है तथा जीवन में आनंद सृजन एवं समाज सेवा कार्य है, इस योजना में किसी भी प्रकार का उपहार लेना वर्जित होगा, यह सेवा कार्य पूरे  छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित होगा, यह पूर्णत स्वेच्छिक होगा तथा किसी प्रकार संस्थागत एवं व्यक्तिगत बाध्यता नहीं होगी, परंतु स्वयंसेवकों का कार्य पूर्णत: कार्यक्रम अधिकारियों के नियंत्रण में रहेगा । राष्ट्रीय सेवा योजना में स्वयंसेवक को 1 वर्ष का अनुभव इस योजना के लिए आवश्यक है ।

 इस हेतु शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय की महिला एवं पुरुष ईकाई, शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद, इंडियन कॉलेज ,श्याम बालाजी कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय पिथौरा, शा. महा. बसना , शा.  महा. सरायपाली महिला एवम पुरुष इकाई , शा. महा. बलौदा ,शा. नवीन महा. चिरको एवं महासमुंद जिले के महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारी सम्मिलित थे शा. महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद से जिला संगठक डॉ मालती तिवारी अजय कुमार राजा, श्रीमती राजेश्वरी सोनी, डॉ सरस्वती वर्मा , उमेन्द्र बरिहा ,ओमप्रकाश मरावी, नियाज अली ,कमला दीवान , निर्मल बंजारे, जितेंद्र पटेल,नंद कुमार प्रधान ,तारा पटेल, हुमालिली दीवान कार्यक्रम अधिकारी शामिल रहे।

 आयोजित बैठक में कोविड-19 का पालन करते हुए विश्वास का वातावरण बनाते हुए कार्य करना है बताया गया टाइम बैंक योजना का क्रियान्वयन का मुख्य उद्देश्य अति आवश्यक व्यक्तियों की सेवा कार्य हेतु किया गया उक्त जानकारी डॉ. मालती तिवारी द्वारा दी गई ।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad