Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 4, 2021

छ.ग दुर्ग - कसारीडीह बोरसी भाजपा मंडल की प्रथम कार्य समिति बैठक सम्पन्न.....

 लुकेश साहू कि रिपोर्ट.....


(Bjp) नेताओ द्बारा मंडल नवगठन कार्यकर्ताओ का प्रथम कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण एवं सफल रहा



कसारीडीह बोरसी भाजपा मंडल की प्रथम कार्य समिति बैठक चंद्राकर मांगलिक भवन, मीनाक्षी नगर दुर्ग में आयोजित की गई ।



 मंडल अध्यक्ष सतीश समर्थ ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया साथ ही मंडल वृत भी प्रस्तुत किये । 

 मुख्य वक्ता प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश पांडेय  का सारगर्भित उद्बोधन व मार्गदर्शन मंडल के कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ । 

अपने व्यक्तव्य में कहा कि भाजपा राष्ट्रीयता का बोध कराती है एवं अनुशासित पार्टी है । 

उन्होंने दुर्ग भाजपा के पुरोधा यशस्वी सांसद ताराचंद साहू एवं दुर्ग के माटी पुत्र लाडले विधायक हेमचंद यादव जी को स्मरण करते हुए

 उनके गौरवशाली विकास कार्यों व उनके व्यक्तित्व को नमन किये तत पश्चात वर्तमान सरकार के ऊपर तीखे प्रहार करते उन्होंने कहा कि

 दुर्ग से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों में ग्रहण सा लग गया एवं 

अधोसंरचना जैसे अहम विकास के मुद्दे जमीन पर दिखते ही नही 

केवल अखबारों की कतरन में ही दिखते है   

राज्य सभा सांसद डॉ सुश्री सरोज पांडेय जब वे तत्कालीन महापौर थी तब विकास के नवीन आयाम गढ़ी थी 

परंतु आज शहर में सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते है । प्रदेश मंत्री उषा टावरी कहा कि 

पूर्व में यह मंडल सक्रिय रहा है यहाँ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कर्मठता के साथ पार्टी के लिए तन, मन, धन से कार्य करते है 

नये कार्यकर्ताओं को वरिष्ठों के सतत संपर्क में रहते हुए संगठन कार्य को सीखते हुए आगे बढ़ते रहे ।

प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व महापौर  चन्द्रिका चंद्राकर 15 वार्ड में मात्र भाजपा के तीन ही पार्षद है 

उसमें चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी सभी चुनावों हम सभी कमर कस ले व बूथ स्तर पर अभी से तैयारी शुरू कर देंवे

 संकल्प लें कि भाजपा को पूर्ण विजय दिलाएंगे । 

जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी ने कहा कि कार्य समिति बैठक चिंतन करने के लिए होता है 

पूर्व कार्य की समीक्षा व आगामी कार्यों की रूप रेखा बनाकर समयानुसार उसे पूर्ण करने का । 

जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कांतिलाल जैन ने बूथ स्तर पर हो रहे सरल पोर्टल कार्यों की शक्ति केंद्र प्रभारीयों से जानकारी लिए एवं बचे हुए बूथों में शीर्ष कार्य करने का निर्देश दिए । 
  

 जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने कहा कि हम सभी संगठित होकर यदि किसी कार्य को करे तो निश्चित ही उसमें सफलता मिलती है । 

जिला महामंत्री नटवर ताम्रकार नव गठित सभी पदाधिकारीयों को बधाई दिये । 

जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष विनायक नातू ने कहा कि 

कार्यकर्ताओं से संगठन को हमेशा अपेक्षा रहती है और उसी अपेक्षा के साथ कार्यकर्ताओं को दायित्व   प्रदान किया जाता है 

जिस पर हमें खरा उतरने की नितांत आवश्यकता है । 

पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता ही होते इसलिए उन्हें संगठन के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए । 

सत्ता में हम संगठन के भरोसे ही आते है इसलिए हमें संगठन का सम्मान हमेशा करना चाहिए ।

 बैठक का संचालन महामंत्री पोषण साहू व संपूर्ण व्यवस्था महामंत्री राकेश यादव ने मंडल मंत्रियों के साथ किया

 एवं आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष शुभेन्दु बागची ने किया । 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad