नगरपालिका दल्लीराजहरा द्वारा आर्थिक अनियमितता करते हुए भ्रस्टाचार किया गया उसकी सूक्ष्मता से जांच कराए जाने हेतु अनुविभागिय दण्डाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया
मनोज दुबे..
दल्लीराजहरा - नगर पालिका द्वारा वर्तमान में 5 नग ई रिक्शा लगभग 20 लाख रुपये में इसकी खरीदी की गई है वही यही ई रिक्शे लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये के आस पास में खुले बाजार में आसानी से मिल जाता है परंतु नगर पालिका द्वारा जानबूझकर ठेकेदार को लाभ पहुचाने के लिये 1 नग ई रिक्शा लगभग 4 लाख में खरीद कर बाजार मूल्य से दो गुना दामों से अधिक में खरीदी कर शासन को 5 नग ई रिक्शा की खरीदी 10 से 12 लाख के लगभग का नुकसान पहुँचा कर आर्थिक अनियमितता बरती गई है
नगर पालिका दल्लीराजहरा द्वारा पूर्व में भी अध्यक्ष /पार्षद /एल्डरमेन निधि /पेयजल/निकाय मंदो से 3 सीटर स्टील चेयर, 2 इंची जी आई पाइप की खरीदी भी बाजार मूल्य से लगभग 2 से 3 गुना दामों में खरीदी कर आर्थिक अनियमितता बरती गई थी जिसकी पूर्व में भी हमारे द्वारा इसकी शिकायत की गई थी परंतु हमारे द्वारा की गई शिकायत की जांच नही हो पाने के कारण नगर पालिका अधिकारियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है ओर इनके द्वारा लगातार आर्थिक अनियमितता बरतते हुए भ्रस्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है
नगर पालिका द्वारा किये जा रहे भ्रस्टाचारो से पर्दा उठाने के लिये आर टी आई कानून के अंतर्गत नगर पालिका के द्वारा खरीदी की गई सामानों के सम्बंध में जानकारी मांगी जाती है तो नगर पालिका द्वारा किसी भी प्रकार से कोई भी जानकारी इस कानून के अंतर्गत उपलब्ध नही कराई जाती है और इनके द्वारा लागतर अपने किये हुए भ्रस्टाचार पर पर्दा डालने के लिये आर टी आई कानून का भी उलंघन करते हुए आवेदकों को मानसिक रूप से परेशान किया जाता है जिसके कारण आवेदकों को सूचना प्राप्त करने हेतु राज्य सूचना आयोग की शरण मे जाना पड़ता है दल्ली राजहरा द्वारा सफाई कार्य हेतु ई रिक्शा खरीदी ओर भण्डार शाखा के माध्यम अध्यक्ष/पार्षद/एल्डरमेन निधि/पेयजल/निकाय मद से की गई 3 शीटर चेयर 2 इंची जी आई पाइप की बाजार मूल्य से दो गुना दामों में खरीदी कर खरीदी में हुए अनियमितता करते हुए जो भ्रस्टाचार किया गया है उसकी सूक्ष्मता से जांच कर दोषी अधिकारियों से वसूली की कार्यवाही की जाए
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.