देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
ग्राम जैतपुरी छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली पर्व रविवार को जैतपुरी संबलपुर क्षेत्र के लोगों ने अच्छी बारिश व अच्छी फसल की कामना करते हुए उत्साहपूर्वक मनाया । इस दौरान ग्राम के देवताओं पूजा अर्चना की गई किसानों ने अपने कृषि यंत्रों की पूजा की लोगों ने विभिन्न प्रकार की छत्तीसगढ़ी पकवान का आनंद लिया वही बच्चों ने गेड़ी का मजा लिया और युवाओं ने नारियल फेक का मजा लिया इस दिन किसानों ने पशुधन को जड़ी बूटी युक्त लोंदी खिलाकर। कृषि औजार नागर गैती रापा कुदाली केजविल की पूजा की औरभगवान से अच्छी बारिश के साथ अच्छी फसल की कामना की इस दिन कुल देवता और ग्राम देवता की भी पूजा की गई। घर में बारिश के दिनों में संक्रमण न फैले इसलिए दरवाजे पर यादवों द्वारा नीम की पत्तियों लगाई गई।
देव यादव सी एन आई न्यूज़ नवागढ़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.