*हायर सेकेंडरी स्कूल पैलीमेटा में प्रवेश उत्सव मनाया गया ।
पैलीमेटा । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पैलीमेटा ,विकास खंड_ छुई खदान, जिला राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ में दिनांक 02/08/2021 को शासन के निर्देशानुसार शाला प्रबंधन एवम् विकास समिति के सम्मानीय सदस्यों,पालक,बालक और शिक्षकों के गरिमामय उपस्थिति में छात्र छात्राओं द्वारा मां शारदा के तैलचित्र पर पूजा अर्चना के साथ आरंभ हुआ।
सदस्यों के द्वारा छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराया गया। व उद्बोधन में कहा गया है कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है की लगभग लगभग दो वर्ष उपरांत शाला आरंभ हुआ है तथा आप सभी कोविड 19 के नियमों का कढ़ाई के साथ पालन करते हुए अध्ययन अध्यापन में गति लायेंगे।
उपरोक्त शाला प्रवेश उत्सव में ग्राम पंचायत पैलीमेटा के सरपंच प्रतिनिधि श्री दुर्गेश पाल जी,शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री हंसा राम पोर्ते जी,श्री जय लाल जंघेल जी,श्री कांशी राम पोर्ते जी पूर्व उपसरपंच,श्री दिलीप यादव जी,श्री गिरवर यादव जी,शाला परिवार शिक्षक साथी भी उपस्थित रहे श्री तेनेश्वर लिल्हरे,श्री निरंजन कुमार साहू जी,श्रीमती आराधना वर्मा जी,श्रीमती पुष्पा सन्नाड़ जी,सुश्री ज्ञाज्ञसेनी स्वाई जी,एवं प्रभारी प्राचार्य श्री ताम्रध्वज gendre जी उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.