*खास खबर...कोरोना काल में नारी शक्ति ने भी अहम भूमिका अदा की, किया गया सम्मान*
कोटा बेलगहना... ऐसे तो कोरोना काल मे लगभग सभी ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है, चाहे वह स्वास्थ्य व सुरक्षा संबंधित किसी भी विभाग का क्यों न हो, परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में जिन्होंने अपने जिम्मेदारी को बखूबी निभाया वह है नारी शक्ति स्वरूप मितानिन कार्यकर्ता। जी मितानिन ही वह नारी शक्ति है जिसने लोगो को जागरूक करने से लेकर मरीजों की जानकारी व स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने पहल के रूप अग्रणी कार्यकर्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारी को निभाया है।
मितानिनो के सेवा भाव को परखा उन्हें नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गायत्री साहू ने यह सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि नारी शक्ति के रूप में चाहे डॉक्टर हों ,पुलिस विभाग हो अथवा अन्य सभी के साथ मितानिनों ने मिलकर कार्य किया है जो निश्चित ही सम्मान के योग्य हैं।
ज्ञात हो कि भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री साहू ने भी कोरोना महामारी के दौरान लोगों को जागरूक करने का कार्य तो किया ही साथ ही महिला मोर्चा की बहनों के साथ मिलकर मास्क व सेनेटाइजर वितरण भी किया था। इस दौरान भोजन व स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु लोगों के सहयोग में अग्रणी रही हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.