*कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व असम प्रभारी विकास उपाध्याय आज असम विधानसभा पहुँच कर ली विधायकों की बैठक*
गुवाहाटी।कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व असम प्रदेश के प्रभारी विकास उपाध्याय इस समय असम प्रवास पर हैं।आज वे इस बीच गुवाहाटी में विधानसभा पहुँचे।जहाँ विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है और विधानसभा में ही कांग्रेस विधायकों की बैठक ली CLP नेता देवब्रत शेखिया ने विकास उपाध्याय का स्वागत किया।विकास ने इसके लिए आभार व्यक्त किया। विकास उपाध्याय इस बीच अपर असम के तीन विधानसभा क्षेत्र का दौरा भी कर रहे हैं जहाँ उपचुनाव होने हैं।उनके साथ राष्ट्रीय सचिव पृथ्वी साठे भी हैं। उन्होंने कहा, दलबदल कर ज्यादा समय तक कोई भी नेता जनता का विश्वास नहीं जीत सकता।आपको पार्टी का इज्जत करना पहले सीखना चाहिए।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय दिल्ली प्रवास के बाद अपने प्रभार वाले प्रान्त असम दौरे पर हैं। असम में हाल ही के दिनों सरकार गठन के बाद कुछ विधायकों के इस्तीफे के बाद प्रदेश में कुल 5 विधानसभा में उप चुनाव होने हैं,जिसे लेकर भी विकास उपाध्याय का यह दौरा महत्वपूर्ण है। जिसमें से 3 विधानसभा अपर असम में ही हैं।इसी क्रम में वे विधानसभा पहुँच कर कांग्रेस विधायकों की बैठक भी वहीं ली है। जहाँ कांग्रेस के CLP नेता समेत सभी विधायक मौजूद रहे एवं साथ में प्रभारी सचिव पृथ्वी साठे भी हैं।
विकास उपाध्याय का विधायकों से बैठक लेने का मुख्य उद्देश्य भी आगामी उपचुनाव को लेकर रहा। उन्होंने कहा,पार्टी बदल कर लंबे समय तक राजनीति करना सम्भव नहीं होता।ऐसे स्वार्थी तत्वों को लोकतंत्र माफ नहीं करेगी। उन्होंने आगामी दिनों में कुल 5 विधानसभा में होने वाले उपचुनावों में सभी विधायकों से एकजुट हो कर विजय हासिल करने का संकल्प लिया और कहा,पार्टी विरोधी लोगों को जो दलबदल कर अपनी स्वार्थ सिद्धि करते हैं उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है।सभी विधायकों ने प्रभारी सचिव विकास उपाध्याय का समर्थन कर एकजुट हो कर काम करने का वचन दिया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.