Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 5, 2021

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उठाया महिलाओं को साक्षर करने का जिम्मा

 


महासमुंद 05 अगस्त 2021/ महासमुंद दिनांक 04 अगस्त2021 से जिले में साक्षरता ने जेंडर गेप को कम करने के लिए पढ़ना लिखना अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा महिलाओं को साक्षर बनाने के उद्देश्य से मोहल्ला साक्षरता कक्षा का संचालन किया जा रहा है । मोहल्ला साक्षरता कक्षा में पढ़ने के लिए सर्वप्रथम पढ़ना लिखना अभियान ऐप में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया गया है ,रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात प्रत्येक अनुदेशकों के द्वारा 10 - 10 के ग्रुप बनाकर असाक्षर को साक्षर करने मोहल्ला साक्षरता कक्षा लगाकर बुनियादी शिक्षा के लिए आखर  झांपी प्रवेशिका के माध्यम से शिक्षा दिया जा रहा है । नगरी निकाय के वार्ड में तथा ग्राम में साक्षरता कक्षा में आने के लिए वातावरण तैयार करने में भी भूमिका निभाते हुए स्वयमसेवकों के द्वारा दीवारों पर नारा लेखन कर घर-घर संपर्क किया जा रहा है । शिक्षार्थी काफी उत्साह के साथ महिला साक्षरता कक्षा में अध्ययन करने और अपने आप को सजग व जागरूक करने के उद्देश्य से आगे आकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं ।



 स्वयंसेवक प्रकाशमणि साहू द्वारा ग्राम कुकराडीह, मेघराज साहू द्वारा ग्राम मुस्की में , कुलेश्वर साहू द्वारा ग्राम कांपा में , रोहित ढीमर द्वारा नयापारा में, पुलस्त साहू द्वारा ग्राम खुटेरी में , प्रियांशु तिवारी द्वारा इमली भांटा महासमुंद में ,भोला साहू द्वारा ग्राम आंवराडबरी में ,रमन ठाकुर द्वारा ग्राम पंडरीखार में यह अभियान संचालित कर रहे हैं ।



 उक्त जानकारी अजय कुमार राजा कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष इकाई महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद ने दी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad