Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 5, 2021

तीन लाख की लागत से सिंघरूपाली में बनेगा सामुदायिक भवन ग्रामीणों की मांग पर संसदीय सचिव ने की राशि देने की घोषणा

 


महासमुन्द 05 अगस्त 2021/ ग्राम पंचायत सरेकेल के ग्राम सिंघरूपाली में तीन लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। ग्राम सिंघरूपाली के ग्रामीणों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर भवन निर्माण के लिए राशि की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने तीन लाख रुपए की राशि की घोषणा की।

ग्राम सिंघरूपाली के रामलाल दीवान, उमाशंकर यादव, जयलाल साहू, देवसिंग दीवान, दाऊलाल निषाद, रमीला, पदमा, कुमारी, धनबाई, आशा, ईश्वरी बाई आदि संसदीय सचिव निवास पहुंचे और संसदीय सचिव चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संसदीय सचिव चंद्राकर को बताया कि ग्राम सिंघरूपाली में शीतला माता मंदिर के पास एक सामुदायिक भवन की जरूरत है। भवन नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव चंद्राकर जी का आभार जताया है।


संसदीय सचिव के प्रयास से विकास कार्यों के लिए मिली स्वीकृति



संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर के प्रयास से दो ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए सात लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। जिसमें ग्राम पंचायत सिनोधा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए दो लाख रूपए तथा ग्राम पंचायत नरतोरा में प्राथमिक शाला भवन का जीर्णोद्धार व आहाता निर्माण के लिए पांच लाख रूपए की स्वीकृति शामिल हैं। निर्माण कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कराने पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव चंद्राकर जी का आभार जताया है।




No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad