Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 5, 2021

गुलजार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय डी - लिट से करेगा सम्मानित

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


प्रयागराज -- प्रसिद्ध गीतकार , कवि , पटकथा लेखक , फ़िल्म निर्देशक व नाटककार व प्रसिद्ध शायर गुलजार को कविता , फिल्म एवं संस्कृति में उनके योगदान के लिये इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय ने डीलिट की मानद उपाधि देने का निर्णय लिया है। उन्हें यह उपाधि 23 सितंबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में प्रदान की जायेगी। अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर प्रशांत घोष के इस प्रस्ताव को बुधवार को कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में रखा। काउंसिल ने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया और सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। इसके साथ ही समारोह में एक साथ दो सत्रों वर्ष 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को पदक और इन सत्रों में पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने वालों को उपधि दी जायेगी। इससे पहले भी गुलजार को पद्मभूषण सहित आस्कर अवार्ड और दादा फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। गुलज़ार ने विश्वविद्यालय के आमंत्रण को स्वीकार करते हुये प्रयागराज पहुंचने पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है।

इसके अलावा समारोह में कुलाधिपति के हैसियत से आशीष चौहान , चीफ रेक्टर की हैसियत से महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी शामिल होंगी। जबकि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर डीपी सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि समारोह में शामिल होंगे। बताते चलें कि कोविड के कारण इविवि में पिछले साल दीक्षांत समारोह का आयोजन नहीं हो सका था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad