देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 03 अगस्त 2021-कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने आज मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय काम काज की समीक्षा की। जिलाधीश ने विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे प्रति सप्ताह जिले के मैदानी क्षेत्रों का भ्रमण करें। इस दौरान स्कूल/आंगनबाड़ी का भी निरीक्षण कर बच्चों से मिलकर उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे मे चर्चा करें। कलेक्टर ने तहसीलवार शासकीय भूमि (लैण्ड बैंक के रुप मे) का चिन्हांकन करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। ताकि इस जमीन का उपयोग शासकीय प्रयोजन हेतु काम मे लाया जा सके। बैठक के दौरान विभागवार लंबित आवेदनों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों के प्रमुखों से कहा कि आप सभी आवेदन जो आम जनता के द्वारा मुख्यमंत्री जन चैपाल, कलेक्टर शिकायत शाखा, जन शिकायत (पीजीएन) एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम आदि के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। उनका निराकरण कर जिला कार्यालय को शीघ्र सूचित करें। सभी आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर ही हो जाना चाहिए। जिलाधीश ने अधिकारियों से लंबित आवेदन पत्रों के निराकरण की वस्तुस्थिति के संबंध मे आवेदक, हितग्राही/शिकायत कर्ता को भी सूचित करने के निर्देश दिए। जिससे आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी मिल सके।
बैठक के दौरान उन्होंने राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विशेष ध्यान देने कहा हैं। उन्होंने बैठक के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कोविड टीकाकरण, गौधन न्याय योजना, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन एवं विक्रय, चारागाह विकास, धान उठाव, वृक्षारोपण, रसायनिक खाद की उपलब्धता, धान उठाव, जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में रनिंग जल कनेक्शन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालन हेतु अतिरिक्त कक्षो के निर्माण, सभी गौठनों में चारागाह निर्माण, चारागाह में नेपियर घास का रोपण करनें के निर्देश सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेमेतरा दुर्गेश कुमार वर्मा, साजा श्रीमती रश्मि ठाकुर, बेरला संदीप ठाकुर, नवागढ़ विश्वास राव मस्के, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति सिंह, विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी, जनपद पंचायत के सीईओ एवं नगरीय निकाय के सीएमओ उपस्थित थे।
देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.