Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 29, 2021

*11 स्थायी वारंटी नक्सलियों ने किया सुकमा में आत्मसमर्पण* आत्मसमर्पित नक्सली थाना गादीरास के विभिन्न अपराधों में थे शामिल । सभी के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था स्थायी वारंट । " पुना नर्कोम अभियान " से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण

 लोकेशन-सुकमा

जिलाब्यूरो-संजय सिंह भदौरिया




 *11 स्थायी वारंटी नक्सलियों ने किया सुकमा में आत्मसमर्पण* 


 आत्मसमर्पित नक्सली थाना गादीरास के विभिन्न अपराधों में थे शामिल । 


सभी के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था स्थायी वारंट । 


 " पुना नर्कोम अभियान " से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण 



सुकमा--जिला सुकमा में सुन्दरराज पी . पुलिस महानिरीक्षक , बस्तर रेंज जगदलपुर ( छ.ग. ) एवं  योज्ञान सिंह , उप महानिरीक्षक ( परिचालन सुकमा रेंज ) के मार्गदर्शन एवं  सुनील शर्मा पुलिस अधीक्षक सुकमा ( छ . ग . ) , व ताशी ज्ञालिक कमांडेन्ट 02 वाहिनी सीआरपीएफ के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के प्रचार - प्रसार एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “ पुना नर्कोम अभियान " से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय , आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण , अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़े 11 स्थायी वारंटी नक्सली  देवा सोड़ी पिता दुला उम्र 40 वर्ष ( मिलिशिया सदस्य ) , सोड़ी जोगा पिता पान्डू उम्र 42 वर्ष ( मिलिशिया सदस्य ) , जोगा पिता हड़मा उम्र 25 वर्ष ( मिलिशिया सदस्य ) ,मुये पति गंगा उम्र 30 वर्ष ( मिलिशिया सदस्य ) , मंगडू पिता कोसा उम्र 30 वर्ष ( मिलिशिया सदस्य ) , सोड़ी मासा पिता रैय्या उम्र 30 वर्ष ( मिलिशिया सदस्य ) ,कुंजाम पोज्जा पिता हुंगा उम्र 29 वर्ष ( मिलिशिया सदस्य ) , सोड़ा मुंया पिता नन्दा उम्र 33 वर्ष ( मिलिशिया सदस्य ) , वेट्टी मासे पति मासा उम्र 35 वर्ष ( मिलिशिया सदस्य ) , कोड़िया पिता भीमराव उम्र 42 वर्ष ( मिलिशिया सदस्य ) , ताती आयता पिता राजा उम्र 32 वर्ष ( मिलिशिया सदस्य ) के द्वारा बुधवार को कैम्प कोर्रा में  नवीन राणा द्वितीय कमान अधिकारी 02 वाहिनी सीआरपीएफ , इमानतेमशु अय्यर 02 वाहिनी सीआरपीएफ ,  परमेश्वर तिलकवार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा एवं  रितेश यादव थाना प्रभारी गादीरास के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया । आत्मसमर्पण कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी व जवान भी उपस्थित थे । सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय किया जायेगा ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad