खैरागढ़:-उष्णकटिबंधी संस्थान जबलपूर की वैज्ञानिक शालिनी भोवतें ने दिया प्रशिक्षण, सागौन का वृक्ष होगा पूर्ण विकसित, उत्पादन क्षमता में होगी बढ़ोत्तरी
खैरागढ़ । सागौन के पेड़ों और पौधों को कीट प्रकोप से बचानें और सागौन पेड़ो को पूर्ण रूप से विकसित किए जानें की प्रक्रिया को लेकर स्थानीय वनमंडल कार्यालय में दो चक्रों में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में उष्ण कटी बंधी संस्थान जबलपूर की वैज्ञानिक शालिनी भोवतें सहायक अधिकारी रामभजन सिंह एवं रामकिशोर महोबे, खैरागढ़ डीएफओं संजय यादव, उपवनमंडलाधिकारी एएल खूंटें सहित खैरागढ़, छूईखदान, गँडई, साल्हेवारा डोंगरगढ़ बोरतलाव सर्किल के अधिकारी और वनकर्मी मौजूद रहे । पहले चरण में स्थानीय वनमंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों कर्मचारियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सागौन पेड़ों में लगनें वाले इल्लियों, कीटों की विस्तृत जानकारी देकर कीटों के लगनें और उससे किस तरह से निपटें इस प्रक्रिया को समझाया गया । दूसरें चरण में वनमंडल अंतर्गत कोहकाबोड़ बीट में पड़ने वाले सागौन प्लांटेशन में पहुँच कर वहाँ सागौन पेड़ो के पत्तों में लगें कीटों के बारें में विस्तार से जानकारी देकर इससे निपटान की प्रक्रिया जैविक प्रयोग से किस तरह की जाए इसकी जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है। कि सागौन को बचानें और विकसित करनें छग सरकार ने उष्णकटि बंधी संस्थान जबलपूर से योजना के क्रियान्वयन के लिए अनुबंध किया है। इसका उददेश्य सागौन के उत्पादन में बढ़ोत्तरी है।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.