कांग्रेस सरकार के कुशासन व अन्याय के विरोध मे गुण्डरदेही किसान मोर्चा 14 को देगे धमतरी चौक मे धरना
गुण्डरदेही । भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के मार्गदर्शन मे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू गुण्डरदेही मण्डल अध्यक्ष दुष्यन्त कुमार सोनवानी के निर्देशन मे प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुशासन व अन्याय एवं प्रदेश की किसानो से की गई वादाखिलाफी के विरोध में किसान मोर्चा द्वारा तहसील स्तरीय गुण्डरदेही व अर्जुन्दा के संयुक्त मे 14 सितंबर को एक दिवसीय गुण्डरदेही के धमतरी चौक मे धरना प्रदर्शन किया जाएगा उक्त कार्यक्रम मे प्रदेश के पदाधिकारी के आलावा जिला व मंडल के पदाधिकारीगण किसान मोर्चा के सदस्य शामिल होगे गुण्डरदेही किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष टीकाराम निषाद ने मंडल के समस्त पदाधिकारी व क्षेत्र के किसानो को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.