लोकेशन-सुकमा
संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया
तोंगपाल पुलिस ने पकड़ा 50l लाख का अवैध गांजा
जिले में मादक प्रदार्थ तस्करो पर लगातार हो रही है कार्यवाई जिले के कप्तान सुनील शर्मा , अति . पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के कुशल मार्गदर्शन तथा एसडीओपी तोंगपाल रजत नाग के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थ के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज
सुकमा।रविवार को थाना तोंगपाल पुलिस ने अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने की सूचना पर थाना के बल एवं सीआरपीएफ 227 जी कंपनी तोंगपाल के साथ घेराबंदी कर सफेद रंग का टाटा ट्रक MH - 26 - BE - 8121 से गांजा ले जा रहे 02 संदिग्ध राजेश पिता गौतम राव खड़तकर उम्र 28 वर्ष जाति माहर साकिन पाचेगांव थाना आर्वि जिला वर्धा ( महाराष्ट्र ) , गजानंद भगत पिता बलीराम जाति माहर उम्र 50 वर्ष साकिन फुलचुर थाना फुलचुर जिला गोंदिया ( महाराष्ट्र ) को पकड़ने में सफलता हासिल की है । जिन्होने अपने ट्रक में हुड के अंदर लोहे के जाली बनाकर गांजा रखे थे और उपर से पॉलिथिन और हुड से पैक कर एवं ट्रक में आधुनिक जीपीएस लगाकर ले जा रहे थे जिनके कब्जे से 546.170 किलो ग्राम मादक पदार्थ है । एक सफेद रंग का टाटा ट्रक जप्त किया गया ।
मादक पदार्थ गांजा का अनुमानित किमत लगभग 50,00000 / - रूपये ( पचास लाख रूपये ) है । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय पटेल , सउनि . दुलेश्वर मानिकपुरी , प्रधान आर . आसमन मांझी , फागूराम वटी , गयानाथ पटेल , अजय सिन्हा , कल्याण सिंह सोरी , छोटू मौर्य , उमेश मरकाम , गोपनीय सैनिक मुकेश सांवलकर का विशेष सहयोग रहा ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.